
Lucknow, 22 जून . BJP MP जगदंबिका पाल ने उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विकास अब गांव-गांव तक पहुंच गया है. पहले की Governmentों में विकास कुछ खास जगहों तक ही सीमित रह जाता था.
Lucknow में से बातचीत में जगदंबिका पाल ने कहा, “सपा Government में विकास सिर्फ सैफई, मैनपुरी और कन्नौज जैसे परिवारिक इलाकों तक सिमटा रहता था. बसपा Government में मायावती के गांवों तक ही विकास काम होता था, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में पूरे उत्तर प्रदेश का समग्र विकास हो रहा है.”
उन्होंने कहा कि पहले सैफई में एम्स बनता था, लेकिन अब रायबरेली, पूर्वांचल समेत कई जगहों पर एम्स बन रहे हैं. हर जनपद में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं. बस्ती और अयोध्या में भी बड़े प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं. हवाई अड्डों की संख्या भी बढ़ाई गई है.
जगदंबिका पाल ने कहा, “पीएम मोदी का मंत्र है- ‘सबका साथ, सबका विकास’. योगी की डबल इंजन Government इसे धरातल पर उतार रही है. पहले की Governmentों में तुष्टिकरण की राजनीति होती थी, लेकिन अब सभी योजनाओं का लाभ जाति-धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि जरूरत के आधार पर दिया जा रहा है.”
सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जगदंबिका पाल ने कहा, “उन्होंने जो दावा किया है कि (कांग्रेस-सपा) साथ लड़ेंगे, उससे साफ है कि कांग्रेस और सपा दोनों में आंतरिक मतभेद हैं. कांग्रेस 403 सीटों की तैयारी कर रही है, लेकिन अंदर कहीं न कहीं ज्वालामुखी फूट रहा है. अस्तित्व बचाने के लिए दोनों पार्टियां मिलकर लड़ रही हैं. इनके पास कोई सिद्धांत नहीं है. ये जनता के हित नहीं, सिर्फ सत्ता के लिए गठबंधन कर रहे हैं.”
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर उन्होंने कहा कि “तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है. मुस्लिम वोट किसके पक्ष में जाएगा, इसकी होड़ मची हुई है.”
बसपा प्रमुख मायावती और सपा मुखिया अखिलेश पर तंज कसते हुए जगदंबिका पाल ने कहा कि मायावती पांच साल सिर्फ एक एजेंडे पर बात करती हैं. सपा पीडीए का एजेंडा लेकर चलती है और चुनाव के समय ब्राह्मणों की बात करती है. जनता सब जानती है कि ये सिर्फ वोट पाने के लिए किया जाता है. वहीं भाजपा सबका विकास करने के बारे में सोचती है. Prime Minister मोदी ने पहले दिन से कहा था कि हम ‘सबका साथ, सबका विकास’ करेंगे.”
–
डीकेएम/वीसी