
Patna, 22 जून . बिहार Government में मंत्री अशोक चौधरी ने भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर पर Police की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
से बातचीत करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि Police की ओर से गलत किया गया है. Police को विषम परिस्थितियों को नियंत्रित करने की ट्रेनिंग दी जाती है. Police इसके लिए नहीं है कि कोई उकसा दे तो गोली चला दे. उन्होंने कहा कि भरत भूषण तिवारी हिस्ट्रीशीटर नहीं थे, वे समाजसेवी थे. हर डीएम और एसपी के यहां उनकी तस्वीरें दिखाई दे रही हैं. जिस वक्त घटना हुई, हम लोग सोचे कि कोई अपराधी मारा गया है.
उन्होंने Police की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि रंगदार और अपराधियों से Police दो-दो हाथ कर सकती है. ऐसा नहीं है कि जिसको मन करे उसी को गोली मार दे. उन्होंने कहा कि Policeकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस चलना चाहिए.
एनकाउंटर को लेकर नीतीश कुमार के वायरल पुराने वीडियो पर अशोक चौधरी ने कहा कि आत्मरक्षा में गोली चलाई जाती है. ऐसा नहीं है कि Police जाकर किसी को गोली मार देती है. इस केस में जब उसने सरेंडर कर दिया तब उसके साथ ऐसा क्यों किया गया? अगर वो अपराधी होता तो उसके अंतिम संस्कार में इतनी भीड़ आती क्या?
उन्होंने Police पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि कानून की जानकार केवल Police है. गलत के साथ हम लोग खड़े नहीं हैं. उनके माता-पिता को कौन देखेगा?
वहीं, जेडीयू की बैठक को लेकर मंत्री अशोक चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि निशांत कुमार को पार्टी के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है. निशांत कुमार हमारे नेता और भविष्य हैं. इसे लेकर कहीं भी दो मत नहीं है. पार्टी को ताकत देने के लिए सभी लोगों ने उनको नेता माना है. पार्टी नेताओं के आग्रह पर निशांत कुमार आए हैं, ऐसा नहीं है कि नीतीश कुमार ने हम लोगों के ऊपर उनको थोपा है. हम लोगों की ओर से नीतीश कुमार से आग्रह किया गया, जिसके बाद उनको पार्टी ज्वाइन कराया गया है.
उन्होंने कहा कि निशांत कुमार तैयार नहीं थे. हम लोगों के आग्रह पर वे तैयार हुए और पार्टी की सदस्यता ली. मंत्री बनने को तैयार नहीं थे. बड़ी मुश्किल से वे मंत्री बने.
Actor पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमले को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि यह घटना Government की जानकारी में है. Police कार्रवाई कर रही है. मेरा मानना है कि बहुत जल्द सब लोगों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
–
एसडी/एबीएम