Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की

सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की

Patna, 22 जून . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Monday को रबी मौसम के दौरान मार्च में आई आंधी-तूफान, असामयिक बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देते हुए कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत 3.96 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 200 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि हस्तांतरित की. Chief Minister सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन माध्यम से यह राशि किसानों के खातों में भेजी.

इस अवसर पर Chief Minister सम्राट चौधरी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण किसानों को लगातार प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी फसलों को भारी नुकसान होता है. ऐसे समय में Government किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और अपने संसाधनों से हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही है. उन्होंने कहा कि कृषि इनपुट अनुदान योजना केवल आर्थिक मदद का माध्यम नहीं, बल्कि किसानों में आत्मविश्वास और स्थिरता बनाए रखने का भी महत्वपूर्ण प्रयास है.

सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि मार्च 2026 में आई प्राकृतिक आपदा से राज्य के 13 जिलों सहरसा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, अररिया, बेगूसराय, पूर्णिया, दरभंगा, किशनगंज, खगड़िया, मधुबनी, सुपौल और भागलपुर में 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी. प्रभावित किसानों को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने 200 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए, जबकि कृषि विभाग के अनुरोध पर अतिरिक्त 60.71 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी गई. इस प्रकार किसानों की सहायता के लिए कुल 260.71 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है.

Chief Minister सम्राट चौधरी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने कहा कि हाल ही में किसान सम्मान निधि की राशि किसानों को उपलब्ध कराई गई है तथा Prime Minister फसल बीमा योजना का लाभ भी किसानों को सीधे मिल रहा है. उन्होंने किसानों से अधिकाधिक संख्या में इन योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में उपChief Minister विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि Government किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को सुरक्षित बनाने और प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई के लिए निरंतर प्रयासरत है. यह सहायता राशि प्रभावित किसानों को दोबारा खेती शुरू करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने में मददगार साबित होगी.

–

एमएनपी/पीएम

Share