प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा: बौद्ध संघ प्रमुख

New Delhi, 30 अगस्त . आरक्षण को लेकर चल रहे बयानों और प्रदर्शनों के बीच भारतीय बौद्ध संघ प्रमुख डॉ. संघप्रिय राहुल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के पूना पैक्ट के आधार पर मिला आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा, बल्कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में और मजबूत हुआ है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी आरक्षण खत्म होने का भ्रम फैला रही हैं.

आरक्षण को लेकर भारतीय बौद्ध संघ प्रमुख डॉ. संघप्रिय राहुल ने कहा, “India में अभी आरक्षण को लेकर तरह-तरह के बयान, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और लोगों के मन में भावनाएं हैं कि आरक्षण खत्म होना चाहिए. डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जो India का जो पूना पैक्ट किया था, वो हमारा समझौता था. समझौते के अधार पर हमें आरक्षण मिला. यह देश के Prime Minister Narendra Modi जब आए तो और मजबूत हुआ. आरक्षण कभी नहीं खत्म होगा.

उन्होंने कहा कि जो तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, लोगों को भड़काया जा रहा है, खासकर कांग्रेस, Samajwadi Party और आम आदमी पार्टी पूरी तरह से ये भ्रम फैला रही हैं कि आरक्षण खत्म हो जाएगा. मैं डंके की चोट से कहता हूं कि इस देश के Prime Minister Narendra Modi जब तक हैं, कोई भी माई का लाल नहीं है, जो आरक्षण को खत्म कर दें.

उन्होंने कहा कि India के बुद्धिजीवी लोग और दलित समाज के साथ बैठकर, जो समझौता किया जाएगा, उसके आधार पर बात की जाएगी. जिस तरह से लोग भ्रम फैला रहे हैं, वो समझ लें, ये खत्म नहीं होगा और मजबूत होगा. जो लोग आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं वो India के लोग नहीं हैं, वो India के हितैशी नहीं हैं.

आरक्षण रिफॉर्म को लेकर भारतीय बौद्ध संघ प्रमुख ने कहा कि यह Government तय करे, लेकिन जो दलितों को आरक्षण मिला है उसको खत्म नहीं होना चाहिए. आप गांव के अंदर जाकर देखिए, बहुत सारे दलितों को आरक्षण नहीं मिल रहा है. मैं देश के Prime Minister और मुख्य न्यायाधीश को धन्यवाद देता हूं कि वे देश में एक बहुत बड़ा कानून लेकर आए कि जो दलित क्रिश्चियन बन रहा है, मुसलमान बन रहा है, उसके आरक्षण खत्म हों. वह भी बहुत अच्छा प्लान है.

उन्होंने कहा कि Government प्लान बनाए और निर्णय ले. India में दलितों का जो आरक्षण है, वो खत्म नहीं होगा बल्कि और मजबूत होगा. डॉ. अंबेडकर ने भी कहा है कि हर दस साल बाद India की करेंसी बदल देना चाहिए और India की जो Political आरक्षण है, उसे खत्म कर देना चाहिए. लेकिन, जो मूल आरक्षण है, जिससे दलितों को सम्मान और स्वाभिमान मिला है, वो तब तक नहीं खत्म होना चाहिए जब तक देश में बराबरी का अधिकार न मिले.

केके/डीकेपी

Leave a Comment