फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे सीएम योगी, मथुरा में करेंगे 1,051 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

Lucknow, 3 सितंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ Thursday को राज्य के दो जिलों का दौरा करेंगे. अपनी यात्रा के पहले चरण में सीएम योगी फर्रुखाबाद पहुंचेंगे, जहां वे बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे. इसके बाद वे मथुरा में 1,051 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने जाएंगे.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Thursday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज फर्रुखाबाद में आपदा से प्रभावित परिवारों के जीवन में संबल और मथुरा में विकास व जनकल्याण को नई गति देने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता करूंगा.”

उन्होंने लिखा, “फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित 1,000 परिवारों को राहत सामग्री और आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास के लिए भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र व आपदा मोचक निधि से राहत राशि का वितरण होगा. संकट की प्रत्येक घड़ी में प्रदेश Government पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है.”

सीएम योगी ने आगे लिखा, “लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली मथुरा में पूज्य साधु-संतों की आत्मीय उपस्थिति में स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह सहित 1,051 करोड़ रुपए की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा. साथ ही, Prime Minister आवास योजना (शहरी) 2.0 और Chief Minister आवास योजना (ग्रामीण) के 7,240 लाभार्थियों को सहायता राशि व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, ट्रैक्टर की चाबी एवं चेक वितरित किए जाएंगे.”

Chief Minister ने कहा कि आपदा में राहत से लेकर हर परिवार को छत और आस्था की धरा पर विकास की सौगात तक, जनकल्याण की यह यात्रा ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को निरंतर साकार कर रही है.

बता दें कि Chief Minister योगी Thursday को Lucknow से फर्रुखाबाद पहुंचेंगे. फर्रुखाबाद में वे बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर वास्तुस्थिति का जायजा लेंगे. सुबह 11:30 बजे उनका हेलीकॉप्टर फतेहगढ़ स्थित Police लाइन परेड ग्राउंड उतरेगा. Chief Minister सुबह 11:40 बजे Police लाइन में बने बाढ़ राहत शिविर पहुंचेंगे. वहां बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को भी जानेंगे. यहां आमजन से संवाद के उपरांत Chief Minister मथुरा रवाना हो जाएंगे.

डीसीएचीएच/

Leave a Comment