धोखाधड़ी के कई मामलों में वांटेड प्रॉपर्टी डीलर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

New Delhi, 22 मार्च . दिल्ली के क्राइम ब्रांच, सेंट्रल रेंज के स्टाफ ने कई मामलों में वांछित आरोपी राहुल पासवान को गिरफ्तार किया है. मूलरूप से बिहार के लखीसराय निवासी राहुल को 3 फरवरी 2023 को लक्ष्मी नगर थाने में दर्ज मुकदमे में फरार घोषित किया गया था.

आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान विशेष गुप्त सूचना प्राप्त होने के बाद शुरू किया गया. इंस्पेक्टर सुनील कुमार कलखंडे के नेतृत्व में और एसीपी/सीआर पंकज अरोड़ा की निगरानी में क्राइम ब्रांच की टीम अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए गठित की गई. टीम ने आरोपी राहुल की गतिविधियों पर नजर रखी और उसे दिल्ली के कश्मीरी गेट पार्किंग क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया, जब वह शहर छोड़ने का प्रयास कर रहा था.

जांच में पता चला कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पिछले एक साल से Haryana के फरीदाबाद में रह रहा था. आगे की जांच में उसके खिलाफ दर्ज कई अन्य संपत्ति निवेश धोखाधड़ी मामलों में उसकी भागीदारी उजागर हुई. वह लोगों को धोखाधड़ीपूर्ण संपत्ति निवेश योजनाओं के माध्यम से ठगता था.

राहुल पासवान स्वयं को प्रॉपर्टी डीलर बताकर खरीदारों और विक्रेताओं का विश्वास जीतता था. इसके बाद वह स्थानीय लोगों को संपत्तियां या फ्लैट दिखाता और एडवांस पैसे लेकर फरार हो जाता है. इसके खिलाफ लक्ष्मी नगर थाने में तीन First Information Report दर्ज हैं, जिसमें उसे फरार घोषित किया गया है. गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी कई शिकायतें दर्ज हैं.

आरोपी राहुल पासवान ग्रेजुएट है और अंग्रेजी अच्छी तरह बोलता है. पहले वह लक्ष्मी नगर क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के रूप में काम करता था. इसके बाद गुरुग्राम चला गया. कई लोगों को धोखा देने के बाद वह फरीदाबाद क्षेत्र में रहकर गिरफ्तारी से बच रहा था.

ओपी/वीसी

Leave a Comment