सांप्रदायिकता फैलाकर वोटों की फसल काटना चाहती है भाजपाः सुरेंद्र राजपूत

Lucknow, 22 मार्च . कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने पंजाब में Governmentी कर्मचारी गगनदीप सिंह के आत्महत्या मामले में आम आदमी पार्टी और विभिन्न मुद्दों पर भाजपा Government को घेरा है. उन्होंने भाजपा पर सांप्रदायिकता फैलाकर राजनीति करने का आरोप लगाया.

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने से बातचीत में कहा, भारतीय जनता पार्टी जहां भी जाती है, हिंदू और मुसलमानों के बीच फूट डालने की कोशिश करती है. मस्जिदों के नीचे मंदिर ढूंढने का प्रयास करती है और मंदिर संबंधी विवादों को भड़काने की कोशिश करती है. यहां तक ​​कि जब यह रोजगार की बात करती है, तो उसके दावे भी झूठे होते हैं.

उन्होंने कहा कि भाजपा Government दो करोड़ नौकरियां देने का वादा तो करती है लेकिन दो लाख नौकरियां भी नहीं दे पाती. किसानों की आय दोगुनी और सभी को आवास देने का वादा भी भाजपा Government ने नहीं पूरा किया. भाजपा Government में किसानों का कर्ज और खर्च तीन गुना हो गया है. भाजपा सिर्फ हिंदू और मुस्लिम की राजनीति करते हुए सांप्रदायिकता के जहर से वोटों की फसल काटना चाहती है. केरल में भाजपाइयों की कोई जगह नहीं है.

सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “आम आदमी पार्टी भ्रष्ट लोगों का समूह है. इस पार्टी ने पंजाब को पहले ही बर्बाद कर दिया है. पार्टी के भीतर भ्रष्टाचार इतना व्यापक है कि वहां के अधिकारी भी आत्महत्या कर रहे हैं. जिस तरीके से आप पार्टी के मंत्री, विधायक, चड्ढा और केजरीवाल ने पंजाब में लूट खसोट मचाए हुए हैं. ऐसी पार्टी को Government में रहने का कोई औचित्य नहीं है. पंजाब में जंगल राज है. .”

सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “ईरान ब्रिक्स का एक महत्वपूर्ण सदस्य है. उस पर हमला हुआ है. उसके शीर्ष नेता की हत्या कर दी गई है और उसके Political नेतृत्व के 48 सदस्यों को मार गिराया गया है. इस पर India की चुप्पी कमजोरी का एक खतरनाक संकेत है.”

ओपी/पीएम

Leave a Comment