वीबी-जी रामजी योजना : 25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी, शिवराज बोले-अब तक नहीं मिली कोई शिकायत

New Delhi, 5 जुलाई . केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Sunday को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [वीबी–जी राम जी] के योजना के तहत 25,863 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी की.

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि Government का संकल्प था कि 1 जुलाई से विकसित भारत–जी राम जी पूरे देश में बिना किसी व्यवधान के लागू हो. मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि योजना पूरे देश में सफलतापूर्वक लागू हो चुकी है और मनरेगा से विकसित भारत–जी राम जी में ट्रांजिशन पूरी तरह सहज और सुचारु रहा है. अब तक किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा संचालन संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.

उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर भाई-बहनों की सेवा ही भगवान की सेवा है. Government का उद्देश्य ग्रामीण श्रमिकों को सम्मानजनक रोजगार, समय पर मजदूरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण सुनिश्चित करना है.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मनरेगा को पूरे देश में लागू होने में लगभग तीन वर्ष का समय लगा था जबकि विकसित भारत–जी राम जी एक ही दिन में पूरे देश में लागू हो गया. उन्होंने इसे Prime Minister मोदी के नेतृत्व, राज्यों के सहयोग तथा देश की प्रशासनिक क्षमता की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह Prime Minister के संकल्प, सुशासन और प्रभावी समन्वय का प्रतीक है.

Union Minister ने प्रारंभिक प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि पहले सप्ताह में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारंभ हुए हैं तथा लाखों ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है. उन्होंने आंध्र प्रदेश, केरल और Rajasthan की विशेष सराहना करते हुए कहा कि इन राज्यों ने पहले ही दिन बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराया.

उन्होंने Odisha और पश्चिम बंगाल से शेष ग्राम पंचायतों में शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का आग्रह किया तथा Jharkhand से योजना को अधिसूचित कर आवश्यक बजटीय प्रावधान सुनिश्चित करने का अनुरोध किया. जिन राज्यों में आरबीआई खाते खोलने अथवा अन्य प्रक्रियाएं लंबित हैं, उन्हें भी समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा गया. विकसित भारत–जी राम जी के अंतर्गत मजदूरी दरों में औसतन लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. अब देश के किसी भी राज्य में मजदूरी 300 रुपए प्रतिदिन से कम नहीं होगी. यह Prime Minister मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण श्रमिकों की आय और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने की Government की प्रतिबद्धता का परिचायक है.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज जारी की गई 25,863 करोड़ रुपए की पहली किस्त का उद्देश्य राज्यों को समय पर संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि श्रमिकों को 15 दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने सभी राज्य Governmentों से आग्रह किया कि वे भी अपनी हिस्सेदारी की राशि समय पर जारी करें, जिससे मजदूरी भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो.

उन्होंने स्पष्ट किया कि विकसित भारत–जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. पहली किस्त राज्यों की मांग के आधार पर जारी की गई है और भविष्य में भी आवश्यकता के अनुसार धन उपलब्ध कराया जाएगा. ग्राम सभाएं और ग्राम पंचायतें स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों का चयन करें ताकि गांवों का समग्र और सहभागी विकास सुनिश्चित हो सके.

एसके/पीएम

Leave a Comment