बिहार: महिला कांस्टेबल का बाथरूम में मिला शव, आत्महत्या की आशंका

सुपौल, 22 मार्च . बिहार के सुपौल जिला के किशनपुर प्रखंड परिसर के सभा भवन के एक बाथरूम से बिहार Police के प्रशिक्षणरत महिला constable का फंदे में लटका शव बरामद किया गया है. प्रथम दृष्टया Police इसे आत्महत्या बता रही है.

इस बाथरूम का प्रयोग सामान रखने के लिए किया जा रहा था. मृतक constable की पहचान रितु कुमारी के रूप में की गई है, जो फिलहाल मुजफ्फरपुर जिला बल में तैनात थीं और इन दिनों सुपौल के भीमनगर स्थित बीएमपी कैंप में प्रशिक्षण के लिए आई हुई थीं.

बताया जाता है कि रितु की तैनाती हाल ही में ईद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में भी की गई थी. Police के मुताबिक, रितु कुमारी का शव एक बाथरूम से एक दुपट्टे से लटका बरामद किया गया है. इस बाथरूम का लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हो रहा था. घटना की सूचना मिलने के बाद कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष, सुपौल के Police अधीक्षक शरथ आर.एस. और किशनपुर थाना Police भी मौके पर पहुंच गए.

किशनपुर के थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने Sunday को बताया कि, प्रथम दृष्टा मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. Police सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. महिला constable के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. Police के मुताबिक, बाथरूम भीतर से बंद था. सूचना मिलने के बाद Police ने बाथरूम के दरवाजे को तोड़कर अंदर पहुंची और महिला constable को बाहर निकाला गया. इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया है. Police का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा. Police ने घटनास्थल को सील कर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. जांच के दौरान Police ने रितु की जेब से उसका मोबाइल फोन बरामद किया है. Police हर कोण से मामले की जांच कर रही है.

एमएनपी/एएस

Leave a Comment