
चंडीगढ़, 6 जुलाई . काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने Monday को ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल करते हुए, दो नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इसी के साथ Police ने इस मामले से संबंधित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में 13 किलो हेरोइन बरामद किया है, जो ड्रग तस्करों द्वारा पंजाब के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाना था. दरअसल, काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है.
इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अलग-अलग ऑपरेशनों के दौरान कुल 13 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है. मामले की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विभिन्न स्थानों से हेरोइन की खेप उठाकर पंजाब के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तस्करों और ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करते थे.
इस संबंध में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर थाना में दो अलग-अलग First Information Report दर्ज की गई हैं. Police मामले की गहन जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक, अन्य सहयोगियों की पहचान तथा पूरे ड्रग सप्लाई चेन का खुलासा किया जा सके.
इसी के साथ पंजाब Police ने दोहराया है कि वह राज्य में सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने तथा पंजाब को सुरक्षित एवं नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्रवाई जारी रखेगी.
बता दें कि नशा के खिलाफ Police की कार्रवाई का एक अन्य मामला Sunday को New Delhi से सामने आया, जहां दिल्ली Police ने अंतर-राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. इसी के साथ Police ने इस कार्रवाई में स्मैक/हेरोइन बरामद किया. इसमें बरेली का भी सप्लायर शामिल है.
ड्रग तस्करी को खत्म करने के लिए Police की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. मुखबिर से मिली जानकारी पर बरेली के रहने वाले फुरकान और तस्लीम को पकड़ा गया. आरोपी फुरकान की तलाशी के दौरान, उसके पास से 122.44 ग्राम संदिग्ध हेरोइन और तस्लीम उर्फ मुन्ना के पास से 35.83 ग्राम (कुल वजन) संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई.
–
डीके/एबीएम