अमित शाह के कोलकाता दौरे से पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस

कोलकाता, 5 जुलाई . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता दौरे से ठीक एक दिन पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की घटना हुई. घटना के बाद Police ने जांच शुरू कर दी है जबकि भाजपा ने इसे लेकर कड़ा विरोध जताया है.

Police के मुताबिक, मध्य कोलकाता के सुखिया स्ट्रीट इलाके में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के चबूतरे का निचला हिस्सा टूटा हुआ मिला. उनकी 125वीं जयंती के अवसर पर इस प्रतिमा को हाल ही में स्थापित किया गया था. इसका उद्घाटन Monday को भाजपा के प्रदेश नेताओं द्वारा किया जाना था.

प्रतिमा के चबूतरे पर नाम पट्टिका भी लगा दी गई थी और Saturday रात तक पूरा काम पूरा हो चुका था. लेकिन Sunday सुबह जब लोग मौके पर पहुंचे तो चबूतरा क्षतिग्रस्त मिला.

कोलकाता Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एक वरिष्ठ Police अधिकारी के अनुसार, यह घटना आधी रात के बाद हुई. Police आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा सके.

इस घटना को लेकर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इस मामले में एमहर्स्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Monday को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचेंगे. इस अवसर पर भाजपा Government ने 6 जुलाई को राज्य अवकाश घोषित किया है.

भाजपा के कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह Monday दोपहर 3:50 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे. वहां से वह सीधे दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आवास जाएंगे और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे.

इसके बाद शाम 4:50 बजे वह न्यू टाउन के इको पार्क पहुंचेंगे, जहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125-फीट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखेंगे. इस दौरान उनके साथ पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य भी मौजूद रहेंगे.

शाम 5:30 बजे अमित शाह विश्व बांग्ला मेला प्रांगण में आयोजित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे.

Monday को भाजपा की ओर से मध्य कोलकाता के मुरलीधर सेन लेन स्थित प्रदेश कार्यालय में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, “यह हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए बेहद खुशी का अवसर है. पश्चिम बंगाल के उन सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह ऐतिहासिक दिन है, जो लंबे समय से पार्टी की विचारधारा से जुड़े हैं या हाल के वर्षों में भाजपा से जुड़े हैं. केंद्रीय गृह मंत्री 6 जुलाई को हमारे साथ इस समारोह में शामिल होने आ रहे हैं. यह निस्संदेह एक ऐतिहासिक क्षण है.”

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment