दिल्ली उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री की मुलाकात, शासन और जनकल्याण पर हुई चर्चा

New Delhi, 22 जून . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Monday को उपGovernor टीएस संधू से मुलाकात की और राजधानी में शासन, विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.

यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ‘दिल्ली स्लम और झुग्गी-झोपड़ी क्लस्टर पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति-2026’ को अंतिम रूप दिया जा रहा था.

एक समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दिल्ली की झुग्गियों और जेजे क्लस्टर्स में रहने वाले लाखों परिवारों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जाएगा. दिल्ली के गृह एवं शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने इसे एक ऐतिहासिक निर्णय बताया.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में यह कदम उठाया गया है ताकि विकसित India की राजधानी के रूप में दिल्ली को आगे बढ़ाया जा सके.

मंत्री के अनुसार, Government का लक्ष्य है कि 1 जनवरी 2027 तक झुग्गियों में रहने वाले लोगों को उसी स्थान पर घर उपलब्ध कराया जाए, जहां वे वर्तमान में रह रहे हैं.

एलजी और Chief Minister की यह बैठक उस समय भी हुई जब Chief Minister ने हाल ही में तिहाड़ और मंडोली जेलों में तैनात 39 सहित कुल 74 Governmentी डॉक्टरों के तबादले की सिफारिश की थी.

बता दें कि हाल ही दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने उपGovernor टीएस संधू से 74 Governmentी डॉक्टरों के तबादले की सिफारिश की. इनमें वे 39 डॉक्टर भी शामिल हैं जो 5 साल से ज्यादा समय से तिहाड़ और मंडोली जेलों में तैनात हैं.

सिफारिश के मुताबिक, तिहाड़ और मंडोली जेलों में 5 साल या उससे ज्यादा समय से काम कर रहे 39 डॉक्टरों के ट्रांसफर का प्रस्ताव रखा गया है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस लिस्ट में स्पेशलिस्ट डॉक्टर और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) दोनों शामिल हैं.

बयान में कहा गया है कि इनमें से कई डॉक्टर 2014 से एक ही जगह पर तैनात हैं और उनका कार्यकाल 11 साल से ज्यादा हो गया है. इस प्रस्ताव में उनकी जगह पर लगभग 35 अन्य डॉक्टरों को तैनात करने की बात भी शामिल है. कुल मिलाकर, लगभग 74 ट्रांसफर का प्रस्ताव रखा गया है.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment