Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,राजनीति,राष्ट्रीय

दिल्ली: एलजी टीएस संधू ने किरोड़ीमल कॉलेज में इनक्यूबेशन सेंटर का किया उद्घाटन, बोले- युवा शक्ति बनाएगी विकसित भारत

दिल्ली: एलजी टीएस संधू ने किरोड़ीमल कॉलेज में इनक्यूबेशन सेंटर का किया उद्घाटन, बोले- युवा शक्ति बनाएगी विकसित भारत

New Delhi, 2 अगस्त . दिल्ली के उपGovernor टीएस संधू ने Sunday को किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के फ्रेशर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 में अपने संबोधन की मुख्य बातें साझा कीं. इसमें उन्होंने बौद्धिक जिज्ञासा बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश में संधू ने कहा, “किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के फ्रेशर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 को संबोधित किया. हर छात्र के लिए यह बौद्धिक खोज, व्यक्तिगत विकास और दायरे बढ़ाने की यात्रा की शुरुआत है.”

उन्होंने कहा कि मैंने उनसे बौद्धिक जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच और स्वतंत्र चिंतन अपनाने के लिए कहा. साथ ही सेवा, ईमानदारी और उत्कृष्टता के मूल्यों को अपनाने पर भी जोर दिया. उनके उज्ज्वल और सार्थक भविष्य की कामना की, जो सीखने की आजीवन भावना से प्रेरित हो.

अपने संबोधन के दौरान संधू ने छात्रों के साथ अपना अनुभव भी साझा किया. उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली विश्वविद्यालय की देन हूं.” उन्होंने बताया कि उन्होंने दिल्ली से ही ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और कभी विदेश में पढ़ाई नहीं की.

उपGovernor ने कहा कि विदेश में देश की सेवा में उन्होंने जो भी योगदान दिया है, उसकी नींव दिल्ली विश्वविद्यालय में ही रखी गई थी. उन्होंने हर छात्र से कहा कि वे खुद पर भरोसा करें, India की संस्थाओं, अवसरों और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें. उन्होंने कहा कि भविष्य को आकार देना उनके हाथ में है.

उन्होंने कहा कि किरोड़ीमल कॉलेज सात दशकों से ज्यादा समय से दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रमुख संस्थानों में से एक रहा है.

संधू ने किरोड़ी मल कॉलेज इनक्यूबेशन सेंटर का भी उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने Prime Minister मोदी के इस कथन का हवाला दिया कि “India के विश्वविद्यालय परिसर ऐसे जीवंत केंद्र बन रहे हैं जहां युवा शक्ति नए आविष्कारों को आगे बढ़ा रही है.”

एलजी ने कहा कि जैसे-जैसे India 2047 तक विकसित India बनने की ओर बढ़ रहा है, विश्वविद्यालयों को अनुसंधान, नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देते रहना चाहिए.

उन्होंने साइंस ब्लॉक की लिफ्ट का भी उद्घाटन किया. उन्होंने इसे सभी छात्रों के लिए सुलभता और समावेशिता के प्रति कॉलेज की प्रतिबद्धता बताया.

–

एएमटी/पीएम

Share