Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
आपदा,राजनीति,राष्ट्रीय

वायनाड भूस्खलन त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, हादसे पर राजनीति तेज

वायनाड भूस्खलन त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, हादसे पर राजनीति तेज

कल्पेट्टा, 10 जुलाई . केरल के वायनाड में बन रही टनल रोड के पास हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या Friday को बढ़कर सात हो गई. राहत और बचाव दल ने मलबे से एक और शव बरामद किया. वहीं, अब भी एक व्यक्ति लापता है, जिसकी तलाश लगातार जारी है. हालांकि, खराब मौसम और बेहद कठिन इलाके के कारण बचाव अभियान में दिक्कतें आ रही हैं.

लापता लोगों की तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन एवं बचाव विभाग, Police, वन विभाग और स्थानीय स्वयंसेवक मिलकर अभियान चला रहे हैं.

मलबा हटाने के लिए जेसीबी और दूसरी भारी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. लेकिन बीच-बीच में हो रही बारिश और जमीन के अस्थिर होने से काम धीमा पड़ रहा है.

यह हादसा कल्लाडी इलाके के मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ, जहां वायनाड की ओर बनने वाली महत्वाकांक्षी टनल रोड परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा था.

Thursday तक मलबे से तीन और पीड़ितों को निकाले जाने के बाद कुल छह शव मिल चुके थे. बचाव कार्य जारी रहने के बावजूद, इस त्रासदी ने प्रोजेक्ट और आपदा की वजह बने हालात को लेकर Political टकराव पैदा कर दिया है.

Chief Minister वी.डी. सतीसन ने घोषणा की है कि विशेषज्ञों की एक विशेष टीम टनल रोड प्रोजेक्ट के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करेगी. इसमें यह भी देखा जाएगा कि क्या सुरक्षा नियमों का ठीक से पालन किया गया था और क्या किसी चूक की वजह से यह हादसा हुआ.

वहीं, विपक्ष के नेता पी. विजयन ने Thursday को परियोजना को मंजूरी देने की प्रक्रिया का बचाव किया. उन्होंने कहा कि इस साल परियोजना को मंजूरी देने से पहले सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं और नियमों का पालन किया गया था.

हालांकि, विजयन के इस बयान पर राजस्व मंत्री ए.पी. अनिल कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. हादसे के बाद से ही वह घटनास्थल पर मौजूद हैं. उन्होंने कहा, “जांच पूरी होने से पहले ही किसी नतीजे पर पहुंचने की इतनी जल्दी क्यों है? पहले विशेषज्ञ समिति अपनी रिपोर्ट दे. Government उसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.”

इस हादसे पर अब न्यायपालिका की भी नजर है. केरल हाईकोर्ट ने घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

अब सभी की नजर विशेषज्ञ समिति की जांच रिपोर्ट और अदालत की निगरानी में होने वाली आगे की कार्रवाई पर है. इन्हीं के आधार पर यह तय होगा कि यह केवल प्राकृतिक आपदा थी या फिर इसमें मानवीय और प्रशासनिक लापरवाही की भी भूमिका रही.

–

एएस/

Share