Skip to content
Sunday, 8 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
आपदा,राजनीति,राष्ट्रीय

चक्रवात मुरासु: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र से तत्काल सहायता मांगी

चक्रवात मुरासु: आंध्र प्रदेश के Chief Minister  चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र से तत्काल सहायता मांगी

अमरावती, 6 नवंबर . आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन चंद्रबाबू नायडू ने Friday को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा. इसमें उन्होंने चक्रवात ‘मुरासु’ से प्रभावित जिलों में राहत पहुंचाने और पुनर्निर्माण कार्यों में मदद के लिए तत्काल अंतरिम वित्तीय सहायता की मांग की है.

Chief Minister ने कहा कि आंध्र प्रदेश एक हफ्ते के भीतर लगातार आए दो चक्रवातों से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण बिजली नेटवर्क और सड़कों समेत बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है.

उन्होंने बताया कि राज्य अभी 27 अक्टूबर को आए चक्रवात ‘अरनाब’ से हुए नुकसान से उबर ही रहा था कि तभी चक्रवात ‘मुरुसु’ आ गया, जिससे किसानों और मछुआरों को एक ही सीजन में दो बार नुकसान झेलना पड़ा.

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि लगातार आए चक्रवातों की वजह से राज्य को भारी नुकसान हुआ है. शुरुआती अनुमानों के अनुसार, चक्रवात ‘मुरुसु’ से 1,919.59 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है.

उन्होंने राहत पहुंचाने और नुकसान की भरपाई के प्रयासों में मदद के लिए तत्काल अंतरिम वित्तीय सहायता की मांग की.

Chief Minister ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद नुकसान का व्यापक आकलन किया जाएगा और अगले 15 दिनों के भीतर केंद्र को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी.

अपने पत्र में, Chief Minister नायडू ने बताया कि चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण 1,43,122 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे 1,86,063 किसान प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में शुरुआती नुकसान का अनुमान 874.96 करोड़ रुपए लगाया गया है. बागवानी फसलों को 6,504.38 हेक्टेयर क्षेत्र में नुकसान पहुंचा है, जिससे 12,178 किसान प्रभावित हुए हैं और इसमें 337.10 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है.

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को यह भी बताया कि पशुपालन, मत्स्य पालन, आवास, सिंचाई, बिजली, पंचायती राज, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है.

Chief Minister ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से आग्रह किया कि वह किसानों, मछुआरों, उन परिवारों जिनके घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, और अन्य प्रभावित वर्गों की मदद के लिए तुरंत अंतरिम वित्तीय सहायता मंजूर करे. साथ ही, राज्य भर में क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे और सेवाओं को बहाल करने के लिए भी सहायता दी जाए.

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र से मिलने वाली तत्काल सहायता से प्रभावित लोगों को राहत मिलेगी और राज्य को स्थिति सामान्य करने के लिए जरूरी कदम उठाने में मदद मिलेगी.

–

पीएसके

Share