राजस्थान में रोमानिया की 70 वर्षीय महिला पर्यटक की मौत, सांस लेने में तकलीफ हो रही थी

jaipur, 7 नवंबर . Rajasthan के शेखावाटी क्षेत्र की यात्रा पर आई एक 70 वर्षीय रोमानियाई महिला पर्यटक की Saturday को छाती में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मौत हो गई. मृतका की पहचान कोरीना इयाकोब के रूप में हुई है. वह 32 विदेशी पर्यटकों के एक समूह के साथ 4 नवंबर को India आई थीं.
Saturday सुबह करीब 9 बजे उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने लगी. होटल कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें मुकुंदगढ़ के Governmentी अस्पताल पहुंचाया.
प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें नवलगढ़ के Governmentी अस्पताल रेफर कर दिया, हालांकि नवलगढ़ अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत का सही कारण आवश्यक चिकित्सकीय और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
मुकुंदगढ़ थाने के प्रभारी गोपाल सिंह थालोर के अनुसार, 32 सदस्यीय विदेशी पर्यटक दल 4 नवंबर को India के विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा करने आया था.
Friday शाम करीब 5:30 बजे यह समूह झुंझुनूं जिले के चूरी अजीतगढ़ स्थित विवाना होटल में ठहरा था. कोरीना इयाकोब भी इसी होटल में रुकी हुई थीं.
जानकारी के अनुसार, Saturday सुबह तक उनकी तबीयत सामान्य थी, लेकिन अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द और सांस लेने में परेशानी होने लगी. उनकी हालत बिगड़ती देख होटल प्रबंधन ने तुरंत चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की.
घटना के बाद नवलगढ़ के Police उपाधीक्षक सुगन सिंह Governmentी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों से पूरी घटना के बारे में जानकारी हासिल की.
इस घटना से विदेशी पर्यटक दल के अन्य सदस्य भी सदमे में हैं. Police और चिकित्सा विभाग की टीमें मामले से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हैं. रोमानिया दूतावास को भी कोरीना इयाकोब के निधन की सूचना दे दी गई है.
Police ने बताया कि India पहुंचने के बाद उनके परिजनों के आने पर आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी.
–
एएमटी/वीसी


