Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
संस्कृति,धर्म,राजनीति,राष्ट्रीय

तमिलनाडु: नागेंद्रन ने दीपावली की दीं शुभकामनाएं, भारत को अस्थिर करने की कोशिश करने वाली ताकतों को दी चेतावनी

तमिलनाडु: नागेंद्रन ने दीपावली की दीं शुभकामनाएं, India को अस्थिर करने की कोशिश करने वाली ताकतों को दी चेतावनी

चेन्नई, 7 नवंबर . तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने Saturday को दुनिया भर के तमिल लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस त्योहार को अन्याय पर न्याय की और अंधकार पर प्रकाश की जीत का उत्सव बताया.

नागेंद्रन ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा कि दीपावली अज्ञानता के नाश और सच्चे ज्ञान के उदय का प्रतीक है, जो India की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाती है.

उन्होंने आगे कहा कि पारंपरिक रीति-रिवाज जैसे सुबह जल्दी तेल से स्नान करना, नए कपड़े पहनना, पटाखे फोड़ना, दीये जलाना और रिश्तेदारों के साथ मिठाइयां बांटना- न केवल पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करते हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक पहचान को भी उजागर करते हैं.

भाजपा नेता ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की भी सराहना की और कहा कि India इस समय विकास के एक ‘स्वर्णिम युग’ से गुजर रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी पहचान लगातार बढ़ रही है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत’ के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है.

नागेंद्रन ने विशेष रूप से तमिल भाषा और तमिल लोगों की आध्यात्मिक परंपराओं को पूरे देश में बढ़ावा देने के लिए Prime Minister के प्रयासों की तारीफ की और उनके इस योगदान को ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण बताया.

उनके इस त्योहार संबंधी संदेश में एक तीखी Political चेतावनी भी शामिल थी. उन्होंने देश के भीतर और बाहर मौजूद उन ताकतों के खिलाफ आगाह किया, जो India को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ऐसे तत्व हैं जो India की बढ़ती आर्थिक ताकत और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं. ये लोग लोकतंत्र की आड़ में बनावटी विरोध-प्रदर्शन आयोजित कर रहे हैं, ताकि देश की शांति भंग की जा सके और अप्रत्यक्ष रूप से Government को बदला जा सके.

किसी विशेष संगठन या Political दल का नाम लिए बिना नागेंद्रन ने दावा किया कि India के 140 करोड़ लोगों की सामूहिक शक्ति के सामने ऐसी कोशिशें अंततः विफल हो जाएंगी.

त्योहार के प्रतीक का उदाहरण देते हुए राज्य भाजपा प्रमुख ने कहा कि जिस तरह एक छोटी सी लौ अंधेरे को दूर कर सकती है, उसी तरह India के लोगों की एकता और दृढ़ संकल्प उन ताकतों को हरा देगा जो देश की स्थिरता को कमजोर करना चाहती हैं.

नागेंद्रन ने लोगों से यह भी अपील की कि वे पारंपरिक उद्योगों और स्थानीय आजीविकाओं- विशेष रूप से तमिलनाडु के पटाखा निर्माताओं, बुनकरों और कारीगरों- का समर्थन करके दीपावली मनाएं.

उन्होंने कहा कि उनके उत्पादों को खरीदने से पारंपरिक व्यवसायों को बनाए रखने में मदद मिलेगी और इन उद्योगों पर निर्भर हजारों परिवारों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि आएगी.

अपना संदेश समाप्त करते हुए भाजपा नेता ने उम्मीद जताई कि बुराई पर अच्छाई की जीत होगी और India की महानता पूरी दुनिया में चमकती रहेगी.

उन्होंने सभी तमिल लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और एकता, समृद्धि तथा India की सांस्कृतिक परंपराओं को संजोए रखने का आह्वान किया.

–

डीकेपी/

Share