Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
आपदा,राजनीति,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश: कटनी अग्निकांड की होगी मजिस्ट्रेट जांच, समिति को 30 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

Madhya Pradesh: कटनी अग्निकांड की होगी मजिस्ट्रेट जांच, समिति को 30 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

कटनी, 10 नवंबर . Madhya Pradesh के कटनी जिले में दीपावाली की रात तीन मंजिला इमारत में लगी आग के कारण तीन बच्चों और दो महीने के एक शिशु सहित छह लोगों की मौत हो गई थी. अब स घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं.

कटनी के कलेक्टर आशीष तिवारी ने आग लगने के कारणों की जांच करने, इस हादसे से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने और यह देखने के लिए कि क्या कहीं कोई लापरवाही या चूक हुई है, एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया है. इस समिति के प्रमुख एडिशनल कलेक्टर नीलांबर मिश्रा होंगे.

समिति को 30 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. Monday रात जारी आदेश के अनुसार, इस पैनल में विजयराघवगढ़ के एसडीओपी (Police अनुविभागीय अधिकारी) विजय धारेवे, कैमोर के सीएमओ (मुख्य नगर पालिका अधिकारी) मनीष पारते और कटनी की असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल सेफ्टी) ज्योति यादव शामिल हैं.

समिति यह जांच करेगी कि क्या इमारत और उसके ग्राउंड फ्लोर पर चल रही क्रॉकरी और प्लास्टिक के सामान की दुकान ने तय सुरक्षा नियमों का पालन किया था या नहीं? इसके अलावा, यह Police, राजस्व विभाग और फायर सर्विस (दमकल विभाग) द्वारा किए गए बचाव और राहत कार्यों का भी आकलन करेगी.

यह पैनल चश्मदीदों, प्रभावित लोगों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज करेगा, साथ ही विभागीय रिकॉर्ड, दस्तावेजों और उपलब्ध सबूतों की जांच करेगा.

यह विशेष रूप से इस बात की जांच करेगा कि क्या किसी स्तर पर कोई लापरवाही या चूक हुई है और यदि ऐसा है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करेगा. अंतिम रिपोर्ट में भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी उपायों की सिफारिश भी की जाएगी.

यह जांच इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि स्थानीय फायर सर्विस की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं. बताया जा रहा है कि मौके पर तैनात चार दमकल गाड़ियां कई घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू पाने में नाकाम रहीं.

बता दें कि दीपावाली की रात (8 नवंबर) को बरही कस्बे में पूरन अग्रवाल की दुकान में आग लगी, जो ग्राउंड फ्लोर पर स्थित थी. तीन मंजिला इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर क्रॉकरी और प्लास्टिक के सामान की दुकान थी जबकि ऊपरी मंजिलों पर परिवार रहता था. दीपावाली के मौसम के लिए दुकान में काफी सामान भरा हुआ था. आग तेजी से फैल गई, जिससे ऊपर सो रहे परिवार के सदस्य उसमें फंस गए और छह लोगों की मौत हो गई.

घटना के बाद नाराज लोगों का सामना करते हुए कलेक्टर तिवारी ने पीड़ित परिवार और स्थानीय निवासियों से माफी मांगी. Monday को कलेक्टर ने कहा, “मौके पर चार दमकल गाड़ियां होने के बावजूद, छह लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी. इसके लिए मैं माफी मांगता हूं. दमकल गाड़ियों और बचाव दलों के वहां मौजूद होने के बावजूद, कुछ कारणों से छह लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी.”

–

ओपी/पीएम

Share