नालंदा में एक कमरे से मिला मां-बेटी का शव, पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

बिहार शरीफ, 22 अप्रैल . बिहार के नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के एक घर के कमरे से Police ने मां और बेटी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया है. इस मामले में Police ने मृतक महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

दरअसल, यह पूरा मामला खुदागंज थाना क्षेत्र के जेठऊना गांव का है, जहां Tuesday की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला और उसकी बेटी का उसी के घर के एक कमरे से शव बरामद किया गया है. Police ने इस मामले में मृतक महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

मृतकों की पहचान संजय कुमार की पत्नी सनीसा देवी (28) और उनके 14 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी के रूप में की गई है. स्नेहा इस वर्ष ही मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और आगे पढ़ाई करने का निर्णय लिया था. गया जिले के बेलागंज निवासी मृतक महिला की बहन को गोतिया के लोगों ने फोन पर घटना की सूचना दी. जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो कमरे के अंदर मां-बेटी का शव पड़ा हुआ था. परिजनों का आरोप है कि दोनों की गर्दन दबाकर हत्या की गई है.

उन्होंने आशंका जताई है कि संपत्ति के लालच में किसी अन्य व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक महिला के पति मानसिक रूप से अस्वस्थ रहते हैं. हालांकि, Police सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

हिलसा के Police उपाधीक्षक कुमार ऋषिराज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत होता है. पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. Police इस मामले को लेकर सभी कोणों से जांच कर रही है. Police का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

एमएनपी/एसके

Leave a Comment