
Mumbai , 24 अप्रैल . Actor सलमान खान इन दिनों आगामी फिल्म मातृभूमि को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी बीच, Actor ने वामशी पैडिपल्ली के साथ नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की शुरुआत कर दी है. Friday को Actor ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मुहूर्त की कुछ झलकियां शेयर कीं.
अभी तक फिल्म के शीर्षक नहीं तय किया गया है, इसलिए इसे अस्थायी रूप से ‘एसवीसी63’ नाम दिया गया है.
सलमान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मुहूर्त की कुछ झलकियां शेयर कीं. Actor द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में उनके साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा की सुपरस्टार नयनतारा भी नजर आ रही हैं. वीडियो में ‘मुहूर्त’ लिखे क्लैपबोर्ड के साथ ही सेट की कुछ रोमांचक फुटेज दिखाई गई हैं, जो यह स्पष्ट करती हैं कि फिल्म का काम पूरे जोर-शोर से शुरू हो चुका है.
Actor ने अपनी पोस्ट के जरिए फैंस को थोड़ा आगे की सोचने और सब्र रखने की अपील की. उन्होंने मजाकिया लहजे में लिखा कि उन्हें और फैंस को इस फिल्म के लिए समान रूप से इंतजार करना होगा. Actor ने लिखा, “थोड़ा दूर की सोचना चाहिए, इसलिए ईद की घोषणा कर दी…चिंता मत करो, इसका भी सही समय आने पर बता देंगे…धैर्य रखो, थोड़ा सा सब्र…तुम्हें भी उतना ही इंतज़ार करना पड़ेगा, जितना मैं कर रहा हूं…वैसे, तुम्हारा जो हाल है, वही मेरा भी हाल है.”
दिग्गज निर्माता दिल राजू के बैनर ‘श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स’ के तहत बन रही यह फिल्म एक बड़े स्तर की एक्शन-एंटरटेनर होने वाली है. शूटिंग के लिए Mumbai में एक बेहद भव्य और विशाल सेट तैयार किया जा रहा है, जहां फिल्म के हाई-इंटेंसिटी एक्शन सीन्स और महत्वपूर्ण सीक्वेंस की शूटिंग की जाएगी.
इस फिल्म के जरिए पहली बार सलमान और निर्देशक वामशी पैडिपल्ली साथ में काम कर रहे हैं. वामशी पैडिपल्ली को फिल्मों में भावनाओं (इमोशंस) और भव्यता के बीच सटीक संतुलन बनाने के लिए जाना जाता है. प्रभास, महेश बाबू और विजय जैसे दिग्गजों के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले वामशी की फिल्म ‘महर्षि’ को नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है.
–
एनएस/पीएम