लू: ओडिशा में लू के चलते 27 अप्रैल से स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा

भुवनेश्वर, 24 अप्रैल . Odisha में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए Chief Minister मोहन चरण माझी ने स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी हैं.

यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है. Government ने स्कूल और जन शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अब राज्य के सभी Governmentी, Governmentी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 27 अप्रैल से बंद रहेंगे.

हालांकि, पहले से तय परीक्षाएं, जनगणना से जुड़े काम और अन्य Governmentी कार्य अपने निर्धारित समय पर ही होंगे. इस समय Odisha में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो चुका है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में 2–3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. विभाग ने कुछ जिलों जैसे बोलांगीर, झारसुगुड़ा, संबलपुर, क्योंझर और खुर्दा में हीटवेव (लू) का येलो अलर्ट भी जारी किया है.

Thursday को Odisha के 24 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. इनमें झारसुगुड़ा और तालचेर सबसे गर्म रहे, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

इसी तरह, Friday को सुबह 11:30 बजे तक ही झारसुगुड़ा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था. राज्य के कई अन्य इलाकों में भी तापमान इसी के आसपास बना हुआ था.

गर्मी इतनी तेज है कि सुबह 11 बजे के बाद ही सड़कों पर भीड़ बहुत कम हो गई. भीषण लू से बचने के लिए ज्यादातर लोग अपने घरों के अंदर ही रहे. राज्य के कई हिस्सों में लू लगने के मामले भी सामने आ रहे हैं. इसी स्थिति को देखते हुए कई जिलों के कलेक्टरों ने पहले ही स्कूलों में कक्षाएं स्थगित कर दी थीं.

इसके अलावा, बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए Government ने जनगणना करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जनगणना का काम रोक दिया गया है.

पीएम

Leave a Comment