शिवकुमार ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात, बेंगलुरु में विकास कार्यों का उठाया मुद्दा

New Delhi, 24 अप्रैल . कर्नाटक के उपChief Minister डी.के. शिवकुमार ने Friday को New Delhi में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. इस दौरान Bengaluru में रक्षा हवाईअड्डों के आसपास निर्माण पर लगाए जा रहे ऊंचाई प्रतिबंधों का मुद्दा उठाया.

कांग्रेस नेता ने इन प्रतिबंधों को शहर के विकास और शहरी योजना के लिए बड़ी चुनौती बताया.

शिवकुमार ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि यह बैठक रचनात्मक रही और इसमें एचएएल तथा येलहंका एयरबेस के आसपास लागू नियमों के प्रभाव पर विस्तार से चर्चा हुई. उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों के लिए ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (एनओसी) जारी करते समय लगाए जा रहे ऊंचाई प्रतिबंधों के कारण शहर के कई हिस्सों में विकास बाधित हो रहा है.

उन्होंने कहा कि मौजूदा नियमों की व्याख्या के चलते एयरपोर्ट के आसपास बड़े क्षेत्रों को कड़े ऊंचाई नियंत्रण के दायरे में ला दिया गया है, जिससे Bengaluru के कोर एरिया में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, शहरी विस्तार और दीर्घकालिक मोबिलिटी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं. शिवकुमार ने यह भी रेखांकित किया कि Bengaluru एक वैश्विक टेक्नोलॉजी हब के रूप में तेजी से विस्तार कर रहा है, ऐसे में शहरी विकास को अनावश्यक रूप से सीमित नहीं किया जाना चाहिए.

उपChief Minister ने रक्षा मंत्री से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि विमानन सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए शहर की विकास जरूरतों के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र Government इस मुद्दे पर व्यावहारिक समाधान निकालने में सहयोग करेगी.

इससे पहले शिवकुमार ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात की, हालांकि उन्होंने इन बैठकों के बारे में कोई विवरण साझा नहीं किया. उन्होंने कहा कि वह पार्टी के निर्देश पर विभिन्न राज्यों तमिलनाडु, केरल और असम में चुनाव प्रचार के अनुभवों और रिपोर्ट को नेतृत्व के साथ साझा करने आए हैं.

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका दिल्ली दौरा केवल Political नहीं है, बल्कि Bengaluru से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है. शिवकुमार ने कहा कि वह शहर के हितों से जुड़े विषयों पर केंद्र के साथ समन्वय जारी रखेंगे.

डीएससी

Leave a Comment