अहमदाबाद : सताधार फोर-लेन फ्लाईओवर ब्रिज से लाखों लोग को मिली सुगम कनेक्टिविटी

Ahmedabad, 28 अप्रैल . Ahmedabad को सताधार फोर-लेन फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात मिलने से शहर के पश्चिमी इलाके में लाखों लोगों को सुगम कनेक्टिविटी मिली है. स्थानीय लोगों ने प्रदेश की Government का इस ब्रिज के लिए आभार जताया है.

Ahmedabad के घाटलोडिया क्षेत्र में सताधार जंक्शन पर नवनिर्मित फोरलेन फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात से शहर के पश्चिमी इलाके में लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिली है.

29 मार्च को Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने नारनपुरा से साइंस सिटी जाने वाले व्यस्ततम मार्ग पर बने सताधार फोर-लेन फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन किया था. करीब 90 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस ब्रिज की लंबाई 936 मीटर और चौड़ाई 16.60 मीटर है. इस फ्लाईओवर के शुरू होने से जहां लोगों का आवागमन आसान हो गया है, वहीं उनके समय और ईंधन की भी बचत हो रही है.

स्थानीय निवासी विशाल उपाध्याय ने कहा कि इससे बहुत लाभ हो रहा है. समय की बचत भी हो रही है.

Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने सताधार जंक्शन पर फ्लाईओवर बनाने का सुझाव दिया था, और राज्य Government ने इसके लिए ‘स्वर्णिम जयंती Chief Minister शहरी विकास योजना’ के अंतर्गत अनुदान आवंटित किया था. Ahmedabad म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा रिकॉर्ड समय में सताधार फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण से स्थानीय लोग बेहद खुश हैं.

किरीटभाई बारोट ने कहा कि इस ब्रिज के बनने से काफी लाभ हो रहा है. स्थानीय लोगों के लिए यह आशीर्वाद है. Government का इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं.

हार्दिक शाह ने कहा कि Government ने बहुत अच्छा कार्य किया है, जाम की समस्या से छुटकारा मिला है, Government धन्यवाद की पात्र है. समय की काफी बचत हो रही है. लोगों को काफी लाभ हो रहा है.

सताधार फ्लाईओवर ब्रिज को Ahmedabad शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

शहर के इस व्यस्ततम मार्ग से प्रतिदिन लगभग डेढ़ लाख लोग गुजरते हैं. जाहिर है कि इस फ्लाईओवर के शुरू होने से घाटलोडिया, सोला, पावापुरी, थलतेज और चाणक्यपुरी समेत आसपास के इलाकों में ट्रैफिक की दिक्कतें कम हुई हैं, साथ ही लाखों लोगों को सुगम कनेक्टिविटी की सुविधा मिली है.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment