डिप्टी सीएम प्रवाती परिडा ने पुरी कोस्टल मैराथन का किया उद्घाटन, कहा-पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

पुरी, 22 अप्रैल . Odisha के पुरी के ब्लू फ्लैग बीच पर Wednesday को पुरी कोस्टल मैराथन का आयोजन किया गया. इस मौके पर Odisha की उपChief Minister प्रवाती परिडा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उन्होंने इसे पर्यटन और खेल दोनों के लिए एक बड़ा कदम बताया.

उपChief Minister ने कहा कि पहले इतने सुंदर बीच पर इस तरह के बड़े इवेंट आयोजित नहीं हो पाते थे, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं. उन्होंने बताया कि जैसे देश के बड़े शहरों Mumbai और Bengaluru में मैराथन होती हैं, उसी तरह अब पुरी भी इस दिशा में आगे बढ़ रहा है. इससे स्थानीय प्रतिभाओं को एक नया मंच मिलेगा और युवा भी खेलों के प्रति ज्यादा आकर्षित होंगे.

उन्होंने कहा कि यह मैराथन हर साल 2 दिसंबर को आयोजित की जाएगी, जिससे पुरी को एक नई पहचान मिलेगी. उनका मानना है कि इससे न सिर्फ देशभर के बल्कि विदेशों से भी रनर्स यहां आएंगे, जिससे पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा. कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे, जिससे युवाओं में ऊर्जा और उत्साह बढ़ेगा.

इस खास मौके पर पद्मश्री सुदर्शन Patnaयक ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए रेत से मैराथन का लोगो तैयार किया, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना. उन्होंने कहा कि यह दिन सभी के लिए खास है और इस तरह के आयोजन पुरी को एक नई पहचान देने में मदद करेंगे. रेत से बनाया गया लोगो इस इवेंट की खास पहचान बन गया है.

सुजर्शन Patnaयक ने कहा, “पुरी पर्यटन विभाग और ओएमसी द्वारा ‘कोस्टल मैराथन’ का आयोजन किया जा रहा है. मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे सैंड आर्ट के जरिए इसका लोगो बनाने का मौका मिला.”

कार्यक्रम में कई खिलाड़ी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिससे माहौल और भी जीवंत हो गया. उपChief Minister ने विश्वास जताया कि भगवान जगन्नाथ की नगरी से शुरू हुआ यह आयोजन पुरी को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाएगा.

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment