कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं : जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन

Patna, 18 दिसंबर . जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने दावा किया कि सिद्धारमैया Government के दिन पूरे हो चुके हैं. जिस तरह से लगातार अपनी कार्यशैली को लेकर यह Government सवालों के कठघरे में खड़ी नजर आ रही है, उसकी वजह से इस Government की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है. Government के दिन पूरे हो चुके हैं. मेरा यह कहना है कि यह दावा गलत नहीं है.

उन्होंने Thursday को से बातचीत में कहा कि कर्नाटक Government के सामने अब तक कई ऐसे मुद्दे सामने आए हैं, जिसकी वजह से इस Government पर कई तरह के गंभीर सवाल उठे हैं. इससे पहले मुडा का मुद्दा सामने आया था. उसे लेकर भी राज्य Government पर कई तरह के गंभीर सवाल उठे थे और अब ‘गृह लक्ष्मी योजना’ को लेकर जिस तरह का रुख Government का सामने आया है, उसने भी एक बार फिर से Government को सवालों के कठघरे में लाकर खड़ा कर दिया है.

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने दावा किया कि अब तो कर्नाटक की जनता भी इस Government की कार्यशैली से नाराज हो चुकी है. कर्नाटक की जनता को भी लगने लगा है कि इस Government से मुक्ति में ही हमारी भलाई है. यह हमेशा से ही जनता के हितों पर कुठाराघात करती है. अब प्रदेश की जनता ने स्पष्ट रूप से मन बना लिया है कि हम इस राज्य में इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार करने वाले नहीं हैं.

उन्होंने संसद में प्रदूषण पर चर्चा का स्वागत किया और कहा कि मौजूदा समय में देश की राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण अपने विकराल स्तर पर पहुंच चुका है. ऐसी स्थिति में Government इससे निपटने के लिए पूरी कार्य योजना बना रही है, जिसे जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा. इसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. हम सभी को एक साथ मिलकर यह फैसला करना होगा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक को कैसे बेहतर किया जाए. एक बेहतर हवा में सांस लेना हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है और इसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं है.

उन्होंने पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब पश्चिम बंगाल Government के दिन पूरे हो चुके हैं. वजह यह है कि ममता बनर्जी ने हमेशा से ही अपने Political हितों को प्राथमिकता दी है. पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में सभी घुसपैठिए बांग्लादेश का रुख कर रहे हैं. एसआईआर के तहत उन सभी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जो राज्य में फर्जी तरीके से रह रहे हैं.

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी ने दलीय राजनीति से परे हटकर जनकल्याण को अपने शासनकाल में तवज्जो दी होती, तो आज इन्हें राज्य में इस तरह की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता. उन्होंने बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि बिहार में हाल में हुए चुनाव में जनता ने ये बता दिया कि राज्य में कैसा काम हुआ है. Chief Minister नीतीश कुमार ने हमेशा से ही जनता के हितों को प्राथमिकता दी है. वो हमेशा से ही जनकल्याणकारी राजनीति करते रहे हैं. इस बार राज्य Government ने बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इस दिशा में प्रदेश में भारी मात्रा में निवेश और औद्योगीकरण को प्राथमिकता दी गई है. आगामी दिनों में राज्य में भारी निवेश होगा.

एसएचके/एबीएम

Leave a Comment