
Patna, 15 अप्रैल . भाजपा के नेता सम्राट चौधरी Wednesday को बिहार के Chief Minister बन गए हैं. उन्होंने आज Chief Minister पद की शपथ ली. उनके साथ जदयू के विजय कुमार चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई Government जो बनी है, वह नीतीश मॉडल पर ही चलेगी और उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ेगी. Patna में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने मंत्री बनाए जाने पर नीतीश कुमार का आभार जताया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विश्वास के कारण ही आज ये पद मिल रहा है. जैसे नीतीश कुमार के साथ मिलकर हम लोगों ने ईमानदारी से बिहार की सेवा की, वैसे ही हम आगे बढ़ेंगे.
उन्होंने कहा, “आने वाले समय में नीतीश कुमार ने जिस तरह बिहार को एक मॉडल की तरह बढ़ाया है, उसी रास्ते पर नई Government भी आगे बढ़ेगी. जो उनके रास्ते हैं, उनके कार्यक्रम हैं, उनके तरीके हैं, उनकी कार्यशैली है, उसी पर चलना हम लोगों का काम है.”
उन्होंने नीतीश मॉडल और भाजपा मॉडल चलने से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि इसमें फर्क नहीं है. अभी तक जो नीतीश मॉडल था, उसमें भाजपा भी थी. इसलिए फर्क नहीं है. बिहार का मॉडल है, जिसमें भाजपा भी है, जदयू भी है और अन्य तीन दल भी हैं. वही मॉडल चलेगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार दूसरा नहीं हो सकता है. उनकी जो सोच थी, उनके जो काम करने का तरीका था, वह अद्भुत था. हम लोग उनके साथ रहकर उनसे सीखा है. उसे लेकर आगे बढ़ रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा कि नए Chief Minister सम्राट चौधरी ने भी कहा है कि नीतीश कुमार ने जो बिहार के विकास के लिए नीतियां और कार्यक्रम बनाए हैं, उसी पर हम आगे बढ़ेंगे. इसलिए कोई कन्फ्यूजन नहीं है. इसके अलावा जदयू के नेता बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.
–
एमएनपी/एएस