
काबुल, 18 दिसंबर . अफगानिस्तान और Pakistan की सेना Thursday को फिर एक दूसरे से भिड़ गईं. स्थानीय मीडिया ने कुनार में रहने लोगों के हवाले से ये जानकारी दी है. दोनों ही ओर से भारी गोलीबारी की खबर है.
अफगानिस्तान की जानी मानी न्यूज एजेंसी खामा प्रेस के अनुसार Wednesday को Pakistanी सेना ने अफगानिस्तान की सीमा में कुछ रॉकेट दागे थे, जिसके बाद तालिबानी सेना ने जवाबी कार्रवाई की. इलाके के लोग इस हमले से दहशत में हैं.
इस मामले को लेकर Pakistan और अफगानिस्तान दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है.
पिछले दो महीनों में काबुल की ओर से लगाए गए बॉर्डर प्रतिबंधों के कारण Pakistan और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. दोनों देशों के बीच सीमा पार व्यापार और आवाजाही काफी हद तक बंद है, जिससे Pakistan और अफगानिस्तान के हजारों व्यापारियों पर असर पड़ा है.
Pakistan के प्रमुख दैनिक डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाक-अफगान ज्वांइट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएजेसीसीआई) के जियाउल हक सरहदी और सरहद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजूर इलाही ने एक संयुक्त बयान में खुलासा किया है कि अफगानिस्तान के साथ व्यापार बंद होने के कारण Pakistan को 4.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है.
इससे पहले 5 दिसंबर को, Pakistanी और अफगान सेनाओं के बीच सीमा पर भारी गोलीबारी हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले की शुरुआत करने का आरोप लगाया था.
अफगान कार्यवाहक Government के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने social media प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी थी. बताया था कि Pakistan ने अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में हमले किए, जिसका जवाब अफगान सेनाओं ने दिया.
इससे पहले, अफगानिस्तान और Pakistan की टीमों ने तुर्की और कतर की मध्यस्थता से बातचीत में इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की थी, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिली.
दोनों देशों के बीच एक अस्थिर सीमा है, जहां एक महीने से अधिक समय से लड़ाई जारी है, आरोप है कि इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान के अंदर कई हवाई हमले किए हैं.
Pakistan ने तालिबान पर तहरीक-ए-तालिबान Pakistan (टीटीपी) को पनाह देने का आरोप लगाया है, जिसे अफगानिस्तान ने खारिज कर दिया है. तालिबान ने बार-बार Pakistan की ओर से हो रहे हवाई हमलों को अफगानिस्तान की संप्रभुता में दखल बताया है. इससे कुनार, नंगरहार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में तनाव और बढ़ गया है, जहां हाल के महीनों में ज्यादातर गोलीबारी हुई है.
–
केआर/