द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए नीदरलैंड के विदेशमंत्री दिल्ली पहुंचे, एस. जयशंकर से करेंगे मुलाकात

New Delhi, 18 दिसंबर . नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वैन वील द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के मकसद से Thursday को आधिकारिक दौरे पर New Delhi पहुंचे.

India के विदेश मंत्रालय ने नीदरलैंड के विदेश मंत्री के India दौरे पर दिल्ली पहुंचने की जानकारी देते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “India में आपका स्वागत है. नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वैन वील आज New Delhi पहुंचे. दिल्ली और Mumbai में आयोजित उनके कार्यक्रमों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने और उनमें विविधता लाने पर फोकस रहेगा.”

इस महीने की शुरुआत में India और नीदरलैंड ने New Delhi में 13वीं विदेश कार्यालय परामर्श बैठक की. इसमें दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर और एआई, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, ग्रीन हाइड्रोजन और शिपिंग, रक्षा और सुरक्षा, महत्वपूर्ण तकनीकों और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई. इसके अलावा पानी, कृषि और स्वास्थ्य (डब्ल्यूएएच एजेंडा) के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर भी चर्चा की गई.

दोनों पक्षों ने अलग-अलग क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को एक रणनीतिक आयाम देने के अपने इरादे को दोहराया. विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, India और नीदरलैंड ने उच्चतम Political स्तरों पर बढ़ती बातचीत और आदान-प्रदान का स्वागत किया.

इससे पहले Prime Minister Narendra Modi और नीदरलैंड के पीएम डिक शूफ ने 23 नवंबर 2025 को जोहान्सबर्ग में जी20 समिट के दौरान मुलाकात की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा, तकनीक, नवाचार और जल संसाधन जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी तेजी से बढ़ रही है.

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “जोहान्सबर्ग में जी20 समिट के दौरान नीदरलैंड के Prime Minister डिक शूफ से मिला. हमारे दोनों देशों के बीच जल संसाधन, नवाचार, तकनीक और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी तेजी से बढ़ रही है. हम आने वाले समय में व्यापार और निवेश को और गहरा करने के लिए काम करते रहेंगे.”

दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान रणनीतिक साझेदारी के जरिए आपसी निवेश बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की. इस सिलसिले में पीएम शूफ ने लिखा, “नीदरलैंड और India व्यापार, सुरक्षा और नवाचार के क्षेत्र में मिलकर काम करते हैं. हम दुनिया भर में India में चौथे सबसे बड़े निवेशक हैं. इसीलिए जी20 समिट के दौरान दक्षिण अफ्रीका में Narendra Modi से थोड़ी देर के लिए मिलना अच्छा रहा.”

पीएम शूफ ने लिखा, “हमने रणनीतिक साझेदारी के जरिए आपसी निवेश बढ़ाने की संभावनाओं और अगले साल New Delhi में भारत-एआई इम्पैक्ट समिट में मेरे शामिल होने पर चर्चा की. नीदरलैंड और India लंबे समय तक मिलकर काम करते रहेंगे. तेजी से बदलती दुनिया में, यह जरूरी है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा करते रहें.”

केके/वीसी

Leave a Comment