साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पहुंची गोरखपुर की दिव्या सिंह, बोली-‘साइकिलिंग और ट्रैकिंग जूनून’

गोरखपुर, 15 अप्रैल . गोरखपुर की रहने वाली दिव्या सिंह साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचीं. समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं दुनिया की दूसरी और India की पहली महिला हूं जो साइकिल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट, जो 17,560 फीट की ऊंचाई पर है, उसके बेस कैंप तक पहुंची हूं.

दिव्या सिंह ने कहा कि मैं Governmentी नौकरी की तैयारी कर रही हूं लेकिन इसके साथ-साथ मेरा जूनून साइकिलिंग और ट्रैकिंग भी है. इसको मैंने अपना जूनून बनाया और बेस कैंप तक पहुंची. काठमांडू से एवरेस्ट बेस कैंप लगभग 700 किमी की दूरी पर है. वहां तक पहुंचने में मुझे 14 दिन लगे. उन्होंने बताया कि मैंने अपनी यात्रा 16 मार्च को काठमांडू से शुरू की थी.

उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान आने वाली परेशानियों को लेकर बताया कि बारिश व बर्फबारी काफी ज्यादा थी. तापमान माइनस 20 से 25 डिग्री सेल्सियस था. बेस कैंप पहुंचने वाले दिन मौसम अच्छा था. उस दिन वहां का तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस था. उन्होंने कहा कि पहाड़ों पर एक वक्त के बाद हवा काफी पतली हो जाती है. पर्यावरण में 50 प्रतिशत ही ऑक्सीजन रहता है. जिससे शारीरिक समस्याएं बढ़ने लगती हैं. साथ ही हार्ट बीट बढ़ जाती है. इस दौरान काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा.

बता दें कि दिव्या सिंह की यह उपलब्धि भारतीय महिलाओं में एडवेंचर स्पोर्ट्स और आत्मविश्वास का नया उदाहरण बन गई है. उनकी कहानी social media पर वायरल हो रही है और लाखों युवतियों को प्रेरित कर रही है. उन्होंने साबित किया कि साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली कोई भी महिला बड़ी से बड़ी चुनौतियों को पार कर सकती है.

बीते महीने केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने महिलाओं को मजबूत बनाने पर जोर दिया था. Union Minister ने महिलाओं की फिटनेस और साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कोलकाता में फिट इंडिया पिंक साइक्लोथॉन में भी हिस्सा लिया था.

एसडी/पीएम

Leave a Comment