इलेक्टेड मुख्यमंत्री को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर सेलेक्टेड सीएम को बधाई : तेजस्वी यादव

Patna, 15 अप्रैल . भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने Wednesday को बिहार के Chief Minister पद की शपथ ली. उनके Chief Minister बनने पर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बधाई देने के बहाने Chief Minister पर जोरदार कटाक्ष भी किया.

उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स के जरिये नए Chief Minister को बधाई देते हुए लिखा, “आशा है कि नए ‘सेलेक्टेड’ Chief Minister सम्राट चौधरी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा-निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे.”

उन्होंने कहा कि प्रादुर्भाव से समाजवादी सम्राट चौधरी को पुनः हार्दिक शुभकामनाएं. राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, “आज इलेक्टेड Chief Minister नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा सेलेक्टेड Chief Minister बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं.

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नए Chief Minister इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 21 वर्षों के एनडीए शासन के उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सतत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है.

इधर, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी तंज कसते हुए नए Chief Minister को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “बिहार के नए Chief Minister और उनके सहयोगियों को शपथ एवं दायित्व ग्रहण की बहुत-बहुत बधाई. बिहार में भाजपा के पहले Chief Minister सम्राट चौधरी बने हैं, पर भाजपा में अजीब सन्नाटा पसरा है! उन्होंने आगे लिखा कि क्या नीतीश कुमार के कोटे से भाजपा के Chief Minister बने हैं? भाजपा के सर्वोच्च नेताओं की पर्ची पर नीतीश कुमार की इच्छा भारी पड़ गई.

एमएनपी/एएस

Leave a Comment