आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा रिजल्ट जारी, 12 साल में सबसे बेहतर पास प्रतिशत

अमरावती, 15 अप्रैल . आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने Wednesday को इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा (आईपीई) के नतीजे जारी कर दिए हैं. राज्य के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने खुद social media एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. अब छात्रा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षाओं के नतीजे अब आ गए हैं. छात्र अपने नतीजे ऑनलाइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके अलावा, ‘मन मित्र’ व्हाट्सएप नंबर 9552300009 पर “हाय” मैसेज भेजकर भी नतीजे देखे जा सकते हैं.

शिक्षा मंत्री ने कहा, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस साल के आईपीई नतीजों में पिछले 12 सालों में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत रहा है. पहले साल में 77 प्रतिशत और दूसरे साल में 81 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जो पिछले 12 सालों में दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है. Governmentी और Government द्वारा चलाए जाने वाले संस्थानों में यह सुधार खास तौर पर काबिले-तारीफ रहा है.”

उन्होंने बताया कि Governmentी जूनियर कॉलेजों में पहले साल के छात्रों के लिए पास प्रतिशत 54 रहा, जो पिछले 12 सालों में सबसे ज्यादा है. दूसरे साल के लिए, पास प्रतिशत 68 रहा, जो पिछले 12 सालों में दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है. यह उपलब्धि छात्रों, प्रिंसिपलों, जूनियर लेक्चररों की कड़ी मेहनत और शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में सभी संबंधित पक्षों के समर्पित प्रयासों का प्रमाण है.

शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि जो लोग इस बार सफल नहीं हो पाए, हिम्मत न हारें. इसे एक सीढ़ी के तौर पर इस्तेमाल करें, कड़ी मेहनत करते रहें और और भी मजबूती से वापसी करें. उन्होंने आगे कहा, “मैं माता-पिता, कॉलेज और पूरे समाज से अनुरोध करता हूं कि इस नाज़ुक मोड़ पर छात्रों को नैतिक संबल प्रदान करें.”

उन्होंने सभी छात्रों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप इसी तरह सीखते रहें, आगे बढ़ते रहें और सफल होते रहें.

पीआईएम/एएस

Leave a Comment