वंदे मातरम पर कांग्रेस का बर्ताव दुर्भाग्‍यपूर्ण, छात्र आंदोलन पर दोहरा मापदंड: तरुण चुघ

चंडीगढ़, 17 अगस्‍त . BJP MP तरुण चुघ ने राष्‍ट्रगीत वंदे मातरम विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी की आलोचना की. इसके साथ ही, उन्होंने Jharkhand में छात्र आंदोलन को लेकर कांग्रेस पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया है.

कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘वंदे मातरम’ को पूरा न गाने पर आपत्ति जताने के आरोपों पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के बारे में BJP MP तरुण चुघ ने से बातचीत के दौरान कहा, “यह बहुत दुखद, शर्मनाक और चिंताजनक है. राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज देश का गौरव, सम्मान और शान है. देश के वीर सपूत इनके लिए बलिदान देते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से, सोनिया गांधी सार्वजनिक रूप से India के आत्मसम्मान और गौरव का अपमान कर रही हैं.”

भाजपा नेता ने कहा कि दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ के जवान शहीद होते थे तब इनकी आंखों से आंसू नहीं निकलते थे. वहीं, बाटला एनकाउंटर मामले में आतंकवादी मरता है तो आधिकारिक रिलीज आता है कि वह सारी रात रोती रहीं. उनका वंदे मातरम पर कृत्‍य देशद्रोह है. इसके लिए देश कभी उनको माफ नहीं करेगा. गांधी-नेहरू परिवार देश को बदनाम करने और संविधान को अपमानित करने के लिए विदेश टूलकिट के तहत काम कर रहा है.

उन्‍होंने कहा कि ज‍ब ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश के जवान पाकिस्‍तान को सबक सिखा रहे थे, तब राहुल गांधी पड़ोसी देश के प्रवक्‍ता बनकर प्रेस नोट रिलीज कर रहे थे. पाकिस्‍तान की सेना जो बोल रही थी, वही कॉपी पेस्‍ट राहुल गांधी बोल रहे थे. यह बहुत दुर्भाग्‍यपूर्ण है.

Jharkhand के छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर तरुण चुघ ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर तिलमिलाहट थी कि किस तरह आंदोलन को Political रूप से हाइजेक कर लूं, लेकिन प्रदर्शनकारी छात्रों ने तवज्‍जो नहीं दी. वहीं, Jharkhand में कांग्रेस की गठबंधन की Government है, इसीलिए चुप बैठे हैं, यह दोहरा मापदंड है. Jharkhand में छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं. यह कांग्रेस का दोहरा मापदंड है, जिसे देश ने पहले भी देखा है.

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment