
इंदौर, 9 अक्टूबर . Madhya Pradesh के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा Government पर आरोप लगाया है कि वह वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी रोकने की कोशिश कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए ट्रेनों और अन्य परिवहन साधन को रोका जा रहा है. इसके अलावा, उन्होंने Union Minister गिरिराज सिंह के राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर भी वर्मा ने प्रतिक्रिया दी.
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी पिछले दो वर्षों से अलग-अलग राज्यों में जाकर वोट चोरी के मुद्दे को उठा रहे हैं, लेकिन सत्तारूढ़ दल उनकी बातों को नजरअंदाज करता रहा है. चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 14 शिकायतें दी गईं, लेकिन उन पर उचित कार्रवाई नहीं हुई. वर्मा ने आरोप लगाया कि मताधिकार से जुड़े कानून में संशोधन को लेकर भी सवाल उठते हैं. विपक्ष इसी मुद्दे को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है.
जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन का जिक्र करते हुए वर्मा ने आरोप लगाया कि Government प्रदर्शन में युवाओं की भागीदारी रोकने के लिए परिवहन व्यवस्था प्रभावित कर रही है. उन्होंने इंदौर, इटारसी और रतलाम समेत विभिन्न स्थानों से दिल्ली आने वाली ट्रेनों को रोके जाने का दावा किया. साथ ही, दिल्ली मेट्रो और अन्य वाहनों की आवाजाही को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए. वर्मा ने कहा कि इसके बावजूद युवा अपने भविष्य और मताधिकार के मुद्दे पर आवाज उठाने के लिए दिल्ली पहुंचने का प्रयास करेंगे. उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन में युवाओं के साथ उनके माता-पिता भी शामिल हो सकते हैं.
कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारी पार्टी चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर जवाबदेही चाहती है. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी की.
Union Minister गिरिराज सिंह द्वारा राहुल गांधी पर युवाओं को भड़काने और नेपाल तथा बांग्लादेश जैसी परिस्थितियां पैदा करने की कोशिश करने संबंधी बयान पर वर्मा ने आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह को इस तरह के बयान देने से पहले मुद्दे का अध्ययन करना चाहिए. वर्मा ने कहा कि अलग-अलग देशों में युवाओं की नाराजगी के पीछे वहां की Governmentों के फैसले हो सकते हैं. राहुल गांधी का उद्देश्य युवाओं को भड़काना नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों का मुद्दा उठाना है.
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मतदाता जिस उम्मीदवार या Political दल को वोट देता है, उसी के पक्ष में वोट दर्ज होना लोकतंत्र की बुनियादी जरूरत है. उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं के नाम काटे जाने और वोटों को लेकर उठ रहे सवालों पर गंभीरता से विचार होना चाहिए. उन्होंने भाजपा नेताओं से भी इन आरोपों पर जवाब देने की मांग की.
–
पीएसके