
New Delhi, 9 अक्टूबर . उपचुनावों में भाजपा को मिली जीत के बाद Prime Minister Narendra Modi ने जनता का आभार व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि यह जीत सुशासन के एजेंडे पर जनता के गहरे भरोसे का प्रतीक है.
Prime Minister ने लिखा, “लोगों के लगातार मिल रहे आशीर्वाद के लिए उनका आभार. नगांव (असम) के Lok Sabha चुनाव और नंदीग्राम व रेजीनगर (पश्चिम बंगाल) के विधानसभा चुनाव के नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि लोगों का भाजपा-एनडीए के सुशासन के एजेंडे से गहरा जुड़ाव है.”
पीएम मोदी ने जीत हासिल करने वाले सभी भाजपा उम्मीदवारों को बधाई दी और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना की. उन्होंने लिखा, “मैं जीत हासिल करने वाले भाजपा उम्मीदवारों को बधाई देता हूं और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की भी सराहना करता हूं.”
पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. यहां भाजपा के शंखरावह Government ने 1,29,914 वोट हासिल कर 75 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की. वहीं नंदीग्राम सीट, जिसे कभी ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी की लड़ाई के लिए जाना जाता था, वहां भी भाजपा ने अपना दबदबा बनाए रखा है.
इसी तरह असम की नगांव Lok Sabha सीट पर भी भाजपा ने जीत हासिल की है. इस सीट को असम में भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है और यहां की जीत ने एक बार फिर पूर्वोत्तर में पार्टी की पकड़ को मजबूत किया है.
Prime Minister ने अपने सहयोगी दल को भी बधाई दी. उन्होंने लिखा, “मैं पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर जीत के लिए एनडीए के अपने अहम सहयोगी, एआईएनआरसी को भी बधाई देता हूं.”
पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन में शामिल ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) ने थट्टनचावडी सीट पर जीत दर्ज की है.
पीएम मोदी ने अपने संदेश के अंत में कहा, “यह जनादेश हमें और मजबूती देगा, क्योंकि हम लोगों की भलाई और उनके बेहतर व समृद्ध भविष्य की उम्मीदों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.”
–
एससीएच/वीसी