
New Delhi, 9 अक्टूबर . जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन को लेकर केंद्र और दिल्ली Police पूरी तरह सतर्क है. केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर अधिकतम सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.
सूत्रों के मुताबिक, पत्र में कहा गया है कि दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए सीमा क्षेत्रों पर Police विशेष निगरानी रखें और किसी भी अराजक तत्व की आवाजाही पर कड़ी नजर बनाए रखी जाए.
गृह सचिव ने अपने पत्र में 2018 के Supreme Court के आदेश का उल्लेख करते हुए कहा है कि प्राप्त पुख्ता सूचनाओं के आधार पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की आशंका है. इसी को ध्यान में रखते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह सलाह जारी की गई है. राज्यों को दिल्ली Police के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने के लिए भी कहा गया है.
वहीं, दिल्ली Police ने भी 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है. दिल्ली Police सूत्रों के मुताबिक, सीजेपी द्वारा जंतर-मंतर तक मार्च के ऐलान के बाद Police ने सभी टीमों को निर्देश दिया है कि जहां कहीं भी प्रदर्शन करने की कोशिश की जाए, वहां प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जाए.
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र Police बल (सीएपीएफ) की तैनाती के लिए भेजी गई इकाइयों को हथियार जारी नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके लिए संबंधित निदेशालयों को पत्र भी भेजे गए हैं. हालांकि, इंडिया गठबंधन के हालिया प्रदर्शन के विपरीत इस बार Policeकर्मियों को लाठी लेकर ड्यूटी करने की अनुमति दी गई है.
दिल्ली Police ने अपने जवानों को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे प्रदर्शनकारियों के साथ किसी भी प्रकार के मौखिक विवाद से बचें. सूत्रों के अनुसार, Police का मानना है कि कुछ लोग Police की नकारात्मक छवि दिखाने के उद्देश्य से वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें social media पर प्रसारित करने की कोशिश कर सकते हैं.
हिरासत में लिए जाने वाले प्रदर्शनकारियों को छह निर्धारित अस्थायी निरोध केंद्रों में रखा जाएगा. इनमें छत्रसाल स्टेडियम, राजीव गांधी स्टेडियम, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सूरजमल स्टेडियम, दौलतपुर सामुदायिक केंद्र और पंडरावल सामुदायिक केंद्र शामिल हैं.
प्रदर्शन के मद्देनजर उत्तर प्रदेश और Haryana से अतिरिक्त महिला Policeकर्मियों को भी बुलाया गया है. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय दिल्ली में फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस), अतिरिक्त cctv कैमरे, इमारतों की छतों पर निगरानी दल और ड्रोन तैनात किए जाएंगे.
सूत्रों के अनुसार, Saturday को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली Police और अर्धसैनिक बलों के 35,000 से अधिक जवानों की तैनाती की जाएगी. प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं. इस आंदोलन में कई छात्र संगठनों और Political समूहों के शामिल होने की भी संभावना है. दिल्ली Police ने स्पष्ट किया है कि इस प्रदर्शन के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं दी गई है.
–
एएमटी/