अखिलेश की चुनौती पर स्वतंत्र देव का पलटवार, बोले- सपा ने लूटा, एनडीए ने विकास किया

Lucknow, 9 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 से पहले Political पार्टियों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. योगी Government में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया है कि सपा Government में प्रदेश को लूटा गया, जबकि एनडीए की Government में प्रदेश ने विकास देखा है.

Lucknow में से बातचीत में स्वतंत्र देव सिंह ने Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया है, जिसमें सपा चीफ ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी. अखिलेश ने दावा किया कि अगर वे जीत को लेकर इतने ही आश्वस्त हैं तो चुनाव लड़ लें.

अखिलेश के बयान पर मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि वो कब क्या कहते हैं, क्या करते हैं, वो खुद ही जानते हैं. यह प्रदेश की जनता को भी मालूम है कि सपा एक वंशवादी पार्टी है, जब-जब सत्ता में रही, राज्य को लूटा है. विकास का उनका कोई एजेंडा नहीं है. सपा के राज में कानून ध्वस्त, गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी. इनकी Government में लूट-खसोट से जनता परेशान थी. इसीलिए जनता ने उन्हें सत्ता की कुर्सी से हटाया और योगी आदित्यनाथ की Government बनाई. एनडीए Government आने के बाद प्रदेश में विकास हो रहा है. पर्यटन के क्षेत्र में काफी विकास हुआ, देसी ही नहीं विदेशी पर्यटक भी यूपी आ रहे हैं. हमारी Government में राम मंदिर का निर्माण हुआ, दंगा मुक्त प्रदेश में कानून का राज है.

‘जेवर एयरपोर्ट’ का नाम ‘Narendra Modi इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ किए जाने पर उन्होंने खुशी जाहिर की.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का व्यक्तित्व, कृतित्व, गांव की खुशहाली के लिए, गरीब की खुशहाली के लिए, युवाओं की खुशहाली के लिए और महिलाओं की खुशहाली के लिए समर्पित है. बहुत बधाई देना चाहता हूं कि जेवर एयरपोर्ट का नाम Narendra Modi के नाम पर रखा गया है. इसे पूरे कैबिनेट ने सर्वसम्मति से पास किया है. पीएम मोदी का जीवन देश के प्रति समर्पित है. वह किसानों, युवाओं, महिलाओं की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. उन्होंने सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे कर लिए हैं. इन वर्षों को ध्यान से देखें तो उन्होंने हमेशा राष्ट्र को प्रथम रखा है. देश में जी-20 सम्मेलनों से देश का सम्मान बढ़ा है. India तकनीक के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है.

–

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment