नेपाली सेना जनरल की मानद रैंक से भारतीय सेना प्रमुख धीरज सेठ सम्मानित

काठमांडू, 17 अगस्त . नेपाल के President रामचंद्र पौडेल ने Monday को भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल का मानद रैंक प्रदान किया. नेपाल और India के बीच 1950 से चली आ रही एक अनोखी दशकों पुरानी परंपरा है. इस परंपरा के तहत दोनों देश एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को जनरल का मानद पद प्रदान करते हैं.

माना जाता है कि इस परंपरा ने दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. President पौडेल ने शीतल निवास, President कार्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में जनरल सेठ को नेपाली सेना के जनरल के मानद पद का चिन्ह भेंट किया.

इस सम्मान समारोह में नेपाल के उपPresident रामसहाय प्रसाद यादव, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, मुख्य सचिव गोविंद बहादुर कार्की, नेपाली सेना के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल, नेपाली सेना के पूर्व सेना प्रमुख, विभिन्न मंत्रालयों के सचिव, नेपाल में India के राजदूत और मित्र देशों के रक्षा अताशे भी मौजूद थे.

नेपाली सेना के अनुसार, 30 जून को भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में पदभार संभालने वाले भारतीय सेना प्रमुख, नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल के निमंत्रण पर नेपाल की चार दिवसीय यात्रा पर काठमांडू पहुंचे हैं.

जनरल सेठ ने पांच सदस्यीय भारतीय सेना के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया. इस दल में उनकी पत्नी कोमल सेठ भी शामिल थीं, जो भारतीय सेना की आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (एडब्लयूडब्ल्यूए) की अध्यक्ष हैं. कोमल नेपाली आर्मी वाइव्स एसोसिएशन (एनएडब्लयूए) की अध्यक्ष नीता छेत्री सिग्देल से उनके कार्यालय में मुलाकात की.

बैठक के दौरान नेपाली आर्मी वाइव्स एसोसिएशन ने एसोसिएशन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी भी दी. नेपाली सेना के अनुसार, सेना प्रमुख जनरल सिग्देल Monday शाम को जनरल सेठ और आए हुए प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में भोज का आयोजन कर रहे हैं.

मानद पद दिए जाने से पहले जनरल सेठ ने Monday को नेपाल के सेना प्रमुख जनरल सिग्देल से शिष्टाचार भेंट की. नेपाली सेना ने social media पोस्ट में कहा, “बैठक के दौरान उन्होंने आपसी हित के मुद्दों और नेपाल-India के बीच द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.”

इस यात्रा के दौरान जनरल सेठ नेपाली सेना मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण भी किया. उन्होंने Monday को आर्मी पैवेलियन में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी.

Sunday को जनरल सेठ के आगमन के बाद नेपाली सेना ने एक बयान में कहा कि इस तरह के उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान दोनों सेनाओं के बीच घनिष्ठ और लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को मजबूत करने में मदद करते हैं. यह यात्रा नेपाल और India के बीच नियमित उच्च-स्तरीय सैन्य आदान-प्रदान का हिस्सा है, जो दोनों पड़ोसी देशों की सशस्त्र सेनाओं के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ संबंधों को दर्शाती है.

इस बीच, जनरल सेठ ने Sunday शाम को नेपाल में India के राजदूत नवीन श्रीवास्तव से भी मुलाकात की. काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, बैठक के दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.

दूतावास ने कहा, “यह यात्रा नेपाल और India के बीच अनोखे और समय-परीक्षित रक्षा संबंधों की पुष्टि करती है, जो साझा मूल्यों, आपसी विश्वास और सेना-से-सेना के स्थायी संबंधों पर आधारित हैं.”

केके/डीकेपी

Leave a Comment