भाजपा अति पिछड़ों को सम्मान और भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध: सीएम सम्राट चौधरी

Patna, 22 जून . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा अतिपिछड़ा समाज को सम्मान और Political भागीदारी दी है तथा आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विश्वास और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और विकसित India का सपना तभी साकार होगा, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचेगा.

Chief Minister Monday को Patna के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित अतिपिछड़ा वर्ग अभिनंदन सह आभार समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि केंद्र Government ने गांवों में रहने वाले श्रमिकों और परंपरागत रोजगार से जुड़े लोगों को सशक्त बनाने का काम किया है. गरीब, पिछड़े, अतिपिछड़े और वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है. कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर Chief Minister ने कहा कि बिहार Government किसी भी अपराधी के सामने झुकने वाली नहीं है. अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है और बिहार को अपराधमुक्त बनाने के लिए Government पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने नीट परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे Government की पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है.

सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद प्रमुख लालू यादव अपने परिवार और आवास की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, जबकि Government की प्राथमिकता समाज के सभी वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. लोकतंत्र की जन्मस्थली बिहार ने कई Political दौर देखे हैं, लेकिन आज Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में पिछड़े और अतिपिछड़े समाज को सम्मान और अधिकार मिल रहे हैं.

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामाजिक न्याय और आरक्षण के समर्थक थे. बिहार में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिलाने के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर ने संघर्ष किया था.

सीएम ने Prime Minister Narendra Modi का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से कर्पूरी ठाकुर को India रत्न से सम्मानित किया गया. उन्‍होंने कहा कि वर्तमान में सभी पात्र वर्गों को संवैधानिक व्यवस्था के तहत आरक्षण का लाभ मिल रहा है तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं.

मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की लगभग 60 प्रतिशत आबादी पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग से संबंधित है तथा Government इनके सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है.

उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ा समाज की भागीदारी बढ़ाने और बिहार को समृद्ध बनाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं. कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित विधान पार्षदों को सम्मानित किया गया तथा अतिपिछड़ा समाज के विकास और सशक्तिकरण के लिए Government के प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया.

समारोह में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण निषाद, सांसद राधामोहन सिंह, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, बिहार के कई मंत्री सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

एमएनपी/एएसएच

Leave a Comment