
New Delhi, 10 सितंबर . India और अफगानिस्तान के बीच होने वाला पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला तय कार्यक्रम के हिसाब से 13 सितंबर को ही खेला जाएगा. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने इस बात की पुष्टि की है.
दरअसल, India और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले को लेकर दिल्ली Police के डिप्टी कमिश्नर ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ को पत्र लिखकर इस मैच को किसी और दिन कराने की मांग की थी. दिल्ली में 11 से 13 तारीख तक ब्रिक्स सम्मेलन होना है, जिसके चलते वीवीआईपी रूट की व्यवस्था रहेगी. मैच में 20 से 25 हजार फैंस के आने की संभावना है, ऐसे में डिप्टी कमिश्नर का कहना था कि दिल्ली Police के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराना मुश्किल होगा.
हालांकि, डीडीसी ने अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया, “अरुण जेटली स्टेडियम में 13 सितंबर को होने वाला भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20 इंटरनेशनल मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा. दिल्ली ट्रैफिक Police के साथ बैठक के बाद डीडीसीए को सभी जरूरी मदद और इंतजामों का भरोसा दिलाया गया है. मैच स्थगित नहीं होगा.”
India और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में ही खेले जाने हैं. इस बार सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बीसीसीआई की तरफ से पूरा सपोर्ट किया जा रहा है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 और अंतिम मैच 17 सितंबर को खेला जाना है.
Thursday को बीसीसीआई ने बताया कि हर्षित राणा जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आने की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 से भी बाहर हो गए हैं. हर्षित की जगह पर भारतीय टीम में तेज गेंदबाज यश ठाकुर को शामिल किया गया है. यश जिम्बाब्वे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे और उन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट चटकाए थे.
–
एसएम/डीकेपी