
New Delhi, 10 सितंबर . दिल्ली से Thursday को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 10 रुपए को लेकर हुए विवाद के बाद तलवार से हमले की एक घटना सामने आई है. दरअसल, सुबह लगभग 10 बजकर 8 मिनट पर कमला मार्केट Police स्टेशन को New Delhi रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ गन्ने के रस की दुकान के पास तलवार से हमले और एम्बुलेंस की जरूरत के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली.
पूछताछ करने पर पता चला कि New Delhi रेलवे स्टेशन के बाहरी गेट के पास गन्ने के रस की दुकान पर झगड़ा हुआ था. झगड़े के दौरान, दुकान के एक कर्मचारी, जिसकी उम्र 35 वर्ष है, के बाएं हाथ में कलाई के ठीक ऊपर तलवार से गहरा घाव हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पीसीआर स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा और पीड़ित को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया.
इस घटना में शामिल दो लोगों को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया, जिनकी पहचान गगनदीप सिंह (उम्र 21 वर्ष) और बलजीत सिंह (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है. यह दोनों आपस में भाई हैं और पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं. दोनों के पास तलवारें थीं.
पूछताछ में पता चला कि दोनों भाई ट्रेन से अमृतसर से दिल्ली आए थे और रात भर गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में रुके थे. दोनों धार्मिक यात्रा के लिए Maharashtra के नांदेड़ जाने वाली ट्रेन पकड़ने New Delhi रेलवे स्टेशन आए थे. दोनों लोगों ने दुकान से गन्ने का रस लिया था. दो गिलास रस के 60 रुपए के भुगतान को लेकर विवाद हुआ, क्योंकि वे 50 रुपए ही देना चाहते थे. बहस झगड़े में बदल गई, जिसके दौरान गगनदीप सिंह ने कथित तौर पर पीड़ित पर तलवार से हमला किया, जिससे उसके बाएं हाथ में गहरा घाव हो गया.
पीड़ित की एलएनजेपी अस्पताल में मेडिकल जांच की गई. डॉक्टर ने शुरुआती तौर पर चोट की गंभीरता को देखते हुए घायल को निगरानी में रखा है. वहीं, Police ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पीड़ित के बयान के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं, Police की ओर से मामले की संबंधित आगे की जांच चल रही है.
–
डीके/एबीएम