
New Delhi, 10 सितंबर . Union Minister और जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन (ललन) सिंह ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि India दुनिया भर से आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है और देश के मान-सम्मान के साथ राजनीति नहीं की जानी चाहिए.
ललन सिंह ने Thursday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि India ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में दुनिया के विभिन्न देशों से आने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि India की सभ्यता और संस्कृति “अतिथि देवो भव:” की रही है, लेकिन इस सिद्धांत के विपरीत कांग्रेस के कुछ नेता बयानबाजी कर रहे हैं.
उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम का नाम लेते हुए कहा, “अब चिदंबरम साहब को कौन समझाए. वह देश के महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं. मेरी सलाह है कि वह कम से कम देश के मान-सम्मान के साथ राजनीति नहीं करें.”
Union Minister ने कहा कि India आने वाला हर अतिथि भगवान के समान है और Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में पूरा देश उनके स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है.
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित होना है. सम्मेलन में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष, Government प्रमुख और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेंगे.
सम्मेलन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली Police ने विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर करीब 15,000 Policeकर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों की लगभग 200 कंपनियों को तैनात किया है.
दिल्ली Police की प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन (पीएसडी) के विशेष Police आयुक्त मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि India मंडपम, हवाई अड्डों, विदेशी मेहमानों के ठहरने वाले होटलों और वीवीआईपी आवाजाही वाले सभी स्थानों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. उन्होंने कहा कि कुछ मार्गों पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सीमित समय के लिए ट्रैफिक प्रतिबंध रहेंगे और लोगों से Police की ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है.
दिल्ली Police ने सम्मेलन के दौरान अनधिकृत ड्रोन उड़ाने पर भी सख्त प्रतिबंध लगाया है. भारतीय वायुसेना और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के साथ मिलकर हवाई सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके.
–
डीएससी