सीएम मान का भाजपा पर निशाना, कहा- ईडी और सीबीआई के सहारे कर रहे चुनावी तैयारी

चंडीगढ़, 17 अप्रैल . पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने Friday को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि केंद्र Government Enforcement Directorate (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग विपक्षी दलों, खासकर आम आदमी पार्टी को परेशान करने के लिए कर रही है. राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल और मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ Political प्रतिशोध के चलते कार्रवाई की जा रही है. अगर भाजपा को पंजाब चुनाव की तैयारी करनी है तो जनता के बीच जाकर करें, न कि ईडी और सीबीआई के जरिये.

उन्होंने पंजाब में हाल ही में हुई ईडी की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ सांसदों और नेताओं के घरों पर छापेमारी की गई, जबकि वे केवल अपनी Political भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या केवल किसी Political दल से जुड़ने पर कोई व्यक्ति ‘दागी’ मान लिया जाता है. उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया.

भगवंत मान ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा आगामी चुनावों, विशेषकर 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर इस तरह की कार्रवाइयां कर रही है. विपक्षी नेताओं पर छापे, नोटिस और जांच का दबाव बनाकर उन्हें डराने और चुनावी मुकाबले से दूर रखने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव जनता के मत से जीते जाने चाहिए, न कि एजेंसियों या दबाव की राजनीति के जरिए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और अन्य संस्थाओं का उपयोग भी Political लाभ के लिए किया जा रहा है.

भगवंत मान ने कहा कि India दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां जनता अपनी पसंद की Government चुनती है, लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसा माहौल बन रहा है जिसमें विपक्ष शासित राज्यों को विभिन्न तरीकों से परेशान किया जा रहा है. कभी फंडिंग रोककर, तो कभी Governor या अन्य संवैधानिक पदों के माध्यम से राज्यों के कामकाज में बाधा डाली जाती है.

उन्होंने आरोप लगाया कि गैर भाजपा शासित राज्यों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और उन पर केंद्रीय एजेंसियों का दबाव बढ़ाया जा रहा है. आम आदमी पार्टी को विशेष रूप से इसलिए टारगेट किया जा रहा है, क्योंकि यह पार्टी तेजी से उभरी है और राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत विकल्प बन चुकी है. उनका दावा है कि कांग्रेस भी भाजपा से मिली हुई है और भाजपा नहीं चाहती कि कोई तीसरी मजबूत राष्ट्रीय पार्टी उभरे, इसलिए अन्य विपक्षी दलों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है.

Chief Minister ने कहा कि दिल्ली शराब घोटाले जैसे मामलों में आप नेताओं के खिलाफ जांच की गई और कई वरिष्ठ नेताओं को जेल भेजा गया. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा. उनके अनुसार, यह सब एक Political रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य विपक्ष को कमजोर करना है.

उन्होंने कहा कि देश की प्राथमिकता रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई जैसे मुद्दे होने चाहिए, लेकिन वर्तमान राजनीति में ध्यान इन मुद्दों से हटकर जांच एजेंसियों और Political टकराव पर केंद्रित हो गया है. इससे आम जनता के असली मुद्दे पीछे छूट रहे हैं.

भगवंत मान ने यह भी कहा कि विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उनकी पार्टी झुकने वाली नहीं है. आम आदमी पार्टी के नेता किसी भी दबाव से डरने वाले नहीं हैं और वे जनता के बीच अपनी बात रखते रहेंगे.

वहीं, पंजाब Government में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने अपने social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मेरे परिसर में Enforcement Directorate द्वारा एक कार्रवाई की गई है. एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर, मैं एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा और मुझे विश्वास है कि सत्य की ही जीत होगी.”

पीआईएम/वीसी

Leave a Comment