
Mumbai , 27 मार्च . पेट्रोल-डीजल की कमी और लॉकडाउन की अफवाहों के बीच Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने वर्तमान हालात पर कहा कि राज्य में किसी तरह की कोई कमी नहीं है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं.
Chief Minister फडणवीस ने केंद्र Government और Prime Minister Narendra Modi का आभार जताते हुए कहा कि युद्ध जैसे हालात के बीच पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 10 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम करना एक बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि इस फैसले का भार तेल कंपनियां उठाएंगी और आम नागरिकों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा.
उन्होंने बताया कि जहां कुछ पड़ोसी देशों में शटडाउन जैसी स्थिति है, वहीं India में हालात सामान्य हैं और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. उन्होंने Prime Minister और केंद्र Government की कूटनीति की भी सराहना की.
सीएम फडणवीस ने कहा कि राज्य में फिलहाल करीब एक महीने का पेट्रोल स्टॉक उपलब्ध है. हालांकि उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे घबराकर अतिरिक्त ईंधन जमा न करें क्योंकि इससे कृत्रिम कमी पैदा हो सकती है. उन्होंने कहा, “जैसे सामान्य रूप से पेट्रोल-डीजल भरवाते हैं, वैसे ही उपयोग करें.”
गैस सप्लाई को लेकर भी उन्होंने स्थिति सामान्य बताते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति गैस के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगता है, तो उसकी शिकायत की जाए.
लॉकडाउन की अफवाहों पर Chief Minister ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य में किसी भी तरह का लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग social media पर झूठी या भ्रामक जानकारी फैलाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
नरहरी जिरवाल के वायरल वीडियो पर फडणवीस ने कहा कि जिरवाल ने उनसे फोन पर बात कर बताया है कि वीडियो एडिट करके फैलाया गया है. उन्होंने जिरवाल को इस मामले में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है और कहा कि यह गंभीर मामला है, जिस पर उचित फैसला लिया जाएगा.
अशोक खरात से जुड़े मामले पर Chief Minister ने कहा कि किसी के साथ फोटो होना कार्रवाई का आधार नहीं हो सकता. अगर किसी की भूमिका सामने आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि मामले में आगे और केस दर्ज होंगे और लोग धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं.
इसके अलावा उन्होंने चेतावनी दी कि पीड़ित महिलाओं के वीडियो या फुटेज को social media पर साझा करना या उस पर टिप्पणी करना भी अपराध है. ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
–
वीकेयू/पीएम