मध्य प्रदेश विधानसभा से कांग्रेस का वॉकआउट, सरकार पर लगाए आरोप

Bhopal , 27 अप्रैल . Madhya Pradesh विधानसभा मे नारी शक्ति वंदन को लेकर बुलाए गए एक दिवसीय विशेष सत्र में भाजपा और कांग्रेस विधायकों के बीच जमकर तकरार हुई. कांग्रेस ने भाजपा की ओर से ले गए प्रस्ताव पर सवाल उठाते हुए सदन से वाक आउट किया.

Madhya Pradesh विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया. इस सत्र में Government की ओर से परिसीमन के बाद महिलाओं को आरक्षण दिए जाने का शासकीय संकल्प लाया गया, जिस पर चर्चा शुरू हुई. इस चर्चा के शुरू होते ही कांग्रेस और भाजपा के विधायकों में तीखी नोंक झोंक भी हुई. कांग्रेस विधायक दल द्वारा महिलाओं को तत्काल प्रभाव से वर्तमान सीटों पर 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए अशासकीय संकल्प लाया गया, जिसे अस्वीकार कर दिया गया.

इस पर कांग्रेस विधायकों ने सदन के अंदर जमकर हंगामा किया और वे सदन से वाकआउट कर गए. कांग्रेस की मांग है कि वर्तमान की स्थिति में ही महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए. कांग्रेस का आरोप है कि अशासकीय संकल्प को Government द्वारा स्वीकार न करना यह स्पष्ट करता है कि भाजपा की मंशा महिला सशक्तिकरण नहीं, बल्कि केवल Political दिखावा है.

सत्र शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास पर विधानसभा के विशेष सत्र से पूर्व Madhya Pradesh कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि Madhya Pradesh कांग्रेस आज विधानसभा में प्रस्ताव लाकर प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग रखेगी.

इसी फैसले के मध्य नजर कांग्रेस ने अशासकीय संकल्प लाया. इस बैठक में उमंग सिंघार, हेमंत कटारे, सोहन बाल्मीकि सहित सभी सम्मानित विधायकगण उपस्थित थे.

एसएनपी/डीएससी

Leave a Comment