
New Delhi, 27 अप्रैल . Pakistan इस साल इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ अपने घर पर वनडे फॉर्मेट की ट्राई सीरीज खेलेगा. यह सीरीज वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में बेहद अहम होगी, जिसमें प्रत्येक टीम की भिड़ंत 1-1 बार दूसरी टीम से होगी. शीर्ष-2 टीमें फाइनल खेलेंगी.
आईसीसी इवेंट्स में Pakistanी टीम के नतीजे अच्छे नहीं रहे थे, जिसके बाद Pakistan क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पास नेशनल टीम के लिए कई योजनाएं हैं. साल 2011 में मोहाली में India से हारने के बाद से Pakistan वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया है. वर्ल्ड कप 2015 में Pakistanी टीम क्वार्टरफाइनल से बाहर हो गई थी. इसके बाद अगले दो वर्ल्ड कप (2019 और 2023) में टीम को पहले ही राउंड से बाहर होना पड़ा था.
रिपोर्ट में कहा गया है, “Pakistan क्रिकेट बोर्ड के पास वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिए बड़ी योजनाएं हैं, जिसके तहत इस साल अक्टूबर-नवंबर में इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ एक ट्राई-सीरीज खेली जाएगी. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस ट्राई-सीरीज के लिए सहमति दे दी है, और अगले कुछ दिनों में इसकी तारीखें तय कर ली जाएंगी. श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए Pakistan के दौरे पर होगा, इसलिए वनडे ट्राई-सीरीज टेस्ट मुकाबलों के बाद खेली जाएगी.”
रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है, “पीसीबी मैनेजमेंट जून में व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन और वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी के साथ बैठकर तैयारी की योजनाएं बनाएगा.” ऑस्ट्रेलिया भी इस साल मई-जून में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए Pakistan का दौरा करने वाला है.
Pakistanी क्रिकेट टीम ने मार्च में बांग्लादेश के विरुद्ध सीरीज में 6 नए खिलाड़ियों को आजमाया था, लेकिन उस सीरीज में उसे 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. “शाहीन वनडे मुकाबलों में Pakistan को अच्छे नतीजे दिलाने और वर्ल्ड कप की तैयारी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वह युवा खिलाड़ियों को आजमाने के लिए भी तैयार हैं.”
Pakistan ने मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज में छह नए खिलाड़ियों को आजमाया था, जिसमें उसे 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था.
–
आरएसजी