एक्साइज ड्यूटी कटौती के फैसले पर एनडीए नेता बोले, जनता को मिलेगी राहत

New Delhi, 27 मार्च . केंद्र Government द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती के फैसले को एनडीए के सांसदों ने जनता के हित में बताया है. सांसदों ने कहा कि भाजपा Government हमेशा से जनता के हित में काम करती है. इस Government में सबका साथ, सबका विकास हो रहा है.

Union Minister रामदास आठवले ने कहा कि केंद्र Government हमेशा आम आदमी के हितों को ध्यान में रखकर फैसले लेती है. एक्साइज ड्यूटी में कमी से लोगों को सीधे तौर पर राहत मिलेगी और यह निर्णय पूरी तरह स्वागत योग्य है.

आठवले ने यह भी कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में Government “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर काम कर रही है और हर वर्ग के कल्याण पर ध्यान दिया जा रहा है.

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मोदी Government हमेशा जनता के साथ खड़ी रहती है. उन्होंने दावा किया कि जहां अन्य देशों में कीमतें बढ़ रही हैं और शैक्षणिक संस्थान बंद हो रहे हैं. वहीं India में Government जनता को राहत देने के लिए लगातार कदम उठा रही है.

BJP MP गुलाम अली खटाना ने भी इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि एक्साइज ड्यूटी में कटौती से कीमतों में वृद्धि पर रोक लगी है. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह जनता के बीच भ्रम और डर का माहौल बना रहा है.

भजापा सांसद दामोदर अग्रवाल ने इसे “Prime Minister मोदी का जादू” बताते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया में ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं, तब India में आम उपभोक्ताओं को राहत देना एक बड़ी उपलब्धि है.

सांसद धर्मशीला गुप्ता ने Prime Minister मोदी को “जनसेवक” बताते हुए कहा कि उनके निर्णय गरीबों और आम लोगों को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं. उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में कमी से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.

Union Minister राम नाथ ठाकुर ने कहा कि यह निर्णय आम जनता के हित में लिया गया है और इससे व्यापक राहत मिलने की उम्मीद है.

केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे Political कारणों से लॉकडाउन की आशंका जता रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी केवल अपनी हार के डर से इस तरह के बयान दे रही हैं.

एसएके/वीसी

Leave a Comment