संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

Mumbai , 27 मार्च . भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी Actress संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘तुलसी विवाह’ लेकर आ रही है. Friday को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की जानकारी दी.

मेकर्स ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 28 मार्च को रिलीज किया जाएगा. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया. पोस्टर में संजना पांडे के साथ अन्य कलाकार भी नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा, “भोजपुरी फिल्म ‘तुलसी विवाह’ का ट्रेलर 28 मार्च सुबह 8 बजे सिर्फ बी4यू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रहा है.”

मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म का लेखन सत्येन्द्र सिंह ने किया है और संगीत ओम झा ने तैयार किया है, जबकि इसके निर्माता संदीप सिंह व मंजुल ठाकुर हैं. फिल्म भोजपुरी पारिवारिक ड्रामा पर आधारित है. इसमें पारिवारिक रिश्तों, भावनाओं और संस्कारों को खूबसूरती से दिखाया गया है. हालांकि, फिल्म को लेकर खास जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. Saturday को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया जाएगा, जिसे देखने के लिए भोजपुरी फिल्म प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

भोजपुरी सिनेमा में संजना पांडे अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है और दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल किया है.

समर सिंह के साथ फिल्म ‘लाल चुनरिया वाली’ से करियर शुरू करने वाली संजना ने कई फिल्मों में काम किया है. उनकी फिल्में ‘हर घर की कहानी’, ‘मईया अइली मोरे अंगना’ और ‘मैया अइली मोरे अंगना’ ने टेलीविजन पर रिकॉर्ड सफलता हासिल की है.

Actress ज्यादातर फिल्में पारिवारिक ड्रामा पर आधारित होती हैं. इसी के साथ संजना जल्द ही Actress रानी चटर्जी के साथ फिल्म ‘यूपी वाली-बिहार वाली’ में नजर आएंगी. मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं. इसमें रानी और संजना के अलावा प्रशांत सिंह, आलोक सिंह राजपूत, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, स्वेता वर्मा और गोपाल चौहान जैसे स्टार्स नजर आएंगे.

एनएस/एएस

Leave a Comment