झारखंड : गिरिडीह में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

गिरिडीह, 19 अप्रैल . Jharkhand के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवाखदर गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान रजीना खातून के रूप में हुई है.

घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पति समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है.

मृतका के भाई सद्दाम अंसारी ने बताया कि Sunday सुबह उन्हें रजीना की मौत की सूचना मिली. जब परिजन गुवाखदर गांव पहुंचे, तो रजीना का शव घर में पड़ा हुआ था, जबकि उसका पति मिन्हाज अंसारी, सास और ससुर घर छोड़कर फरार हो चुके थे.

परिजनों के अनुसार, मृतका के गले पर गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. परिजनों ने बताया कि रजीना का निकाह करीब एक वर्ष पहले मिन्हाज अंसारी के साथ हुआ था. आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसे 50 हजार रुपए मायके से लाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. रुपए नहीं मिलने पर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी.

सद्दाम अंसारी ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने मिलकर उसकी बहन की जान ले ली.

घटना की जानकारी मिलते ही धनवार थाना Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. Police अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

फिलहाल, Police ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार पति व अन्य ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है.

एसएनसी/एसके

Leave a Comment