महबूबा मुफ्ती ने सीएम उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, ईरान मुद्दे पर देरी से निंदा को लेकर उठाए सवाल

श्रीनगर, 27 मार्च . जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने Friday को ईरान के खिलाफ इजरायली हमलों की निंदा की. इस पर जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हमारे Chief Minister को ईरान पर इजरायल के हमले की स्पष्ट शब्दों में निंदा करने में पूरा एक महीना लग गया.

महबूबा मुफ्ती ने Friday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कितना निराशाजनक है कि हमारे Chief Minister , जो India के एकमात्र मुस्लिम बहुल राज्य के इकलौते मुस्लिम Chief Minister हैं, को इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करने में पूरे एक महीने का समय लग गया. यहां तक कि पंजाब विधानसभा ने भी तेजी दिखाते हुए सबसे पहले एक प्रस्ताव पारित कर ईरान के साथ अपनी एकजुटता जताई. फिर भी जम्मू-कश्मीर Government ने ऐसी कोई जल्दी या सच्ची चिंता नहीं दिखाई, बल्कि एक स्पष्ट और सिद्धांत-आधारित रुख के बजाय अपनी प्रतिक्रियाएं सिर्फ बयानबाजी और भाषणों तक ही सीमित रखीं.”

इससे पहले, Friday को Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान संघर्ष पर बात करते हुए शांति और तत्काल कूटनीतिक हस्तक्षेप का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि ईरान पर एक नाजायज और गैर-कानूनी युद्ध थोपा गया. मुझे नहीं लगता कि कोई इसके हक में बोलेगा.

Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने कहा, “जिस तरह इंसानियत का कत्ल करके बेहरमी से ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई और उनके कई साथी और रिश्तेदारों को शहीद किया गया, उसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम होगी. अफसोस की बात यह है कि संघर्ष वहीं रुका नहीं. स्कूल में पढ़ते हुए मासूम बच्चों को जिस तरह बेहरमी से मारा गया, शायद ही इतिहास में इस तरह की कोई घटना हुई होगी.”

उन्होंने कहा कि इस युद्ध का मकसद क्या है, यह अभी तक समझ नहीं आया है. अमेरिकी President की बात सुनें तो उन्हें खुद एहसास नहीं है कि ईरान के ऊपर यह जंग क्यों थोपी गई.”

गौरतलब है कि इजरायली हमलों में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में लगातार विरोध देखा गया है. श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में इजरायल के हमलों की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किए गए.

डीसीएच/

Leave a Comment