
पुरुलिया, 19 अप्रैल . पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर BJP MP ज्योतिर्मय सिंह महतो ने दावा किया है कि भाजपा पश्चिम बंगाल में दो तिहाई बहुमत से Government बनाएगी.
BJP MP ने समाचार एजेंसी से बातचीत में Prime Minister Narendra Modi की चुनावी रैली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज की रैली पिछले किसी भी दल की रैली से कहीं बड़ी थी.
उन्होंने कहा कि पुरुलिया में लाखों लोगों का समागम देखने को मिला. महतो ने दावा किया कि पुरुलिया की सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा जीतने जा रही है. टीएमसी के खाते में एक भी सीट नहीं जाएगी.
BJP MP ने कहा कि बंगाल की हवा भाजपा के पक्ष में है. इस बार दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की Government बनने वाली है.
ज्योतिर्मय सिंह महतो ने पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि टीएमसी के नेताओं से पूछना चाहिए कि महिला आरक्षण बिल से उन्हें क्या दिक्कत है. उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन ने बिल को पास नहीं होने दिया.
उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी आंकड़े नहीं थे, जब आंकड़े आ जाएंगे तब बिल पास किया जाएगा.
उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम ममता बनर्जी और उनके सहयोगी दल महिलाओं के लिए सिर्फ दिखावा करते हैं. असल में वे महिलाओं को गुलाम बनाना चाहते हैं. इस चुनाव में टीएमसी को महिलाओं की ओर से करारा जवाब मिलेगा.
उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे उलटा बयान देते हैं और अपशब्दों का प्रयोग करते हैं. बिल का विरोध करने का उनके पास कोई तर्क नहीं था. जनता सब देख रही है और इन लोगों को जवाब देगी. अगली बार नेता विपक्ष बनने के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा.
BJP MP ने बंगाल में हुए घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर भाजपा की Government बनी तो सभी घोटालों की जांच होगी. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. चुन-चुनकर सभी को जेल भेजा जाएगा.
–
डीकेएम/डीकेपी